{"_id":"679fc52a0bd4d8475106f60c","slug":"more-than-three-thousand-students-participated-in-olympiad-mahakumbh-meerut-news-c-76-1-smrt1039-104636-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ओलंपियाड महाकुंभ में तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ओलंपियाड महाकुंभ में तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन
मोदीपुरम। एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में ओलंपियाड महाकुंभ का आयोजन किया गया। ओलंपियाड में विभिन्न विद्यालयों के लगभग तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा को एमएसबी ग्रुप और एचएनटी इंस्टीट्यूट पल्लवपुरम ने आयोजित कराया।
डायरेक्टर डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम विद्यार्थियों के कॅरिअर के लिए मील का पत्थर साबित होगा। परीक्षा देने आए विद्यार्थियों का कहना था कि यह परीक्षा उनके आने वाले भविष्य में मददगार सिद्ध होगी। विद्यार्थियों को एमएसबी ग्रुप, एमसी इंटरनेशनल स्कूल, एचएनटी इंस्टीट्यूट की ओर से लगभग एक माह बाद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन भी एमएसबी स्कूल में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नमन भारद्वाज, उमेश कुमार, दुर्गेश पालीवाल, अर्चना, विभा शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद