मेरठ: लिसाड़ी गेट में पथराव व फायरिंग में 12 लोग घायल, सट्टेबाजी और छेड़छाड़ को लेकर भिड़े लोग
- डीजे के साथ पतंगबाजी, सट्टेबाजी और छेड़छाड़ को लेकर भिड़े लोग
- इन घटनाओं में 12 लोग हुए घायल, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर और फिरोज नगर में मंगलवार को पतंगबाजी, सट्टेबाजी और छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद के बाद पथराव और फायरिंग हुई। इसमें 12 लोग घायल हो गए। इन घटनाओं में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए।
मंगलवार को श्याम नगर स्थित फातिमा मस्जिद के बराबर वाली गली में उमर का मकान है। उमर का आरोप है कि पड़ोसी नाजिम और खुशनूद पतंग उड़ाने के साथ ही तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे।
उमर और उसके पिता मेहराजुद्दीन ने विरोध किया तो पथराव कर दिया गया। उन्होंने अन्य साथी बुला लिए। पथराव के बाद फायरिंग भी की गई। इसमें उमर, उसका पिता मेहराजुद्दीन सहित अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
दूसरी घटना भी श्याम नगर की ही है। यहां गली नंबर छह के निवासी अनीस की दुकान पर तारापुरी निवासी शराफत, सट्टेबाज का मुनीम मंसूर और आमिर गुटखा लेने पहुंचे। आरोप है कि मंसूर को गुटखा देने के बाद पैसे मांगे तो आरोपियों ने अभद्रता शुरू कर दी। बाद में अनीस को पीटने लगे।
अनीस के परिजन पहुंचे तो पथराव किया गया। आरोप है कि आमिर, मंसूर, आसिफ और उसके अन्य साथियों ने अनीस और उसके परिजनों पर छह राउंड फायरिंग भी की। पुलिस ने पहुंचकर शराफत को हिरासत लिया। अन्य आरोपी भाग निकले। वहीं पड़ोस के लोगों ने बताया कि यह विवाद सट्टे के पैसे को लेकर हुआ है। गली नंबर छह में इमरान नाम का युवक सट्टा करता है।
वहीं, फिरोज नगर में पतंगबाजी के दौरान शराब पीकर कुछ युवकों ने महिलाओं पर कटाक्ष किया। शहजाद ने विरोध किया तो आरोपियों ने पथराव कर दिया। इसके बाद शहजाद ने साथियों साहिल, सरफराज, दिलशाद और नौशाद को बुला लिया। उनकी ओर से भी हमला किया गया और फायरिंग की गई।
पथराव में अजहर, नदीम, समीर, सोनू और बिलाल घायल हो गए। वहीं शहजाद पक्ष से शहजाद और साहिल को भी चोटें आईं। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के घर पर दबिश दी। लेकिन आरोपी भाग निकले।
शाम तक दौड़ती रही पुलिस टीमें
- पतंगबाजी और डीजे बजाने से लेकर अन्य तरह के विवाद की सूचनाओं पर मंगलवार को शाम तक पुलिस टीमें दौड़ती रहीं। कुछ जगहों पर पुलिस ने तुरंत मामला शांत करा दिया तो कुछ स्थानों पर विवाद शांत कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि जिन क्षेत्रों में विवाद की सूचनाएं मिली थीं, वहां टीमों को भेजकर मामले शांत करा लिए गए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/