फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   More than seven thousand doctors studied in medical college

सात हजार से ज्यादा चिकित्सकों ने की मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई

Thu, 28 Jan 2021 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
More than seven thousand doctors studied in medical college
मेरठ। मेडिकल कॉलेज का 55वां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। हालांकि इस बार पिछले सालों की तरह समारोह नहीं होगा न ही होनहार विद्यार्थियों को मेडल दिए जाएंगे। इस बार कोरोना और टीकाकरण के कारण समारोह नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज की स्थापना 28 जनवरी 1966 में तत्कालीन मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्त ने की थी। यहां से अब तक 7395 विद्यार्थी एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं। इनमें से 3177 ने स्नातकोतर और 27 ने डीएम एंडोक्राइनोलॉजी की डिग्रियां प्राप्त की हैं। काफी चिकित्सक विदेशों में भी नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह प्रदेश का एकमात्र राजकीय मेडिकल कॉलेज है, जहां डीएम एंडोक्राइनोलॉजी पाठ्यक्रम उपलब्ध है। हालांकि यहां चिकित्सकों के 81 पद रिक्त चल रहे हैं। जिस कारण महाविद्यालय और चिकित्सालय की व्यवस्था सुचारु चलाने में कठिनाई होती है। यहां पर 199 पद स्वीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि नेशनल मेडिकल कमीशन के मानकों को पूर्ण करने के लिए तीन नए लेक्चर थियेटर और वृहद केंद्रीय पुस्तकालय का निर्माण कराया जा रहा है। टीबी के मरीजों के लिए लैब तैयार है, टेस्ट भी शुरू हो गए हैं। इससे 11 जिलों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed