फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   more than seven hundred Corona patients found in Meerut, fifteen died, 2664 over 18 years vaccinated

मेरठ में कोरोना के 751 मरीज मिले, 15 की मौत, 18 साल से ज्यादा उम्र वाले 2664 ने लगवाया टीका

Tue, 04 May 2021 12:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 May 2021 12:37 AM IST
सार

  • 5560 सैंपलों की जांच हुई। सोमवार को जांच कम की गईं। 12991 एक्टिव केस हैं
  • 12 लोगों की मौत मेडिकल कॉलेज में और तीन की मौत निजी अस्पतालों में हुई हैं

विज्ञापन
more than seven hundred Corona patients found in Meerut, fifteen died, 2664 over 18 years vaccinated
corona in Meerut - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में कोरोना के सोमवार को 751 मरीज मिले, जबकि 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें नौ मेरठ के थे और छह आसपास के जिलों के रहने वाले थे। 12 लोगों की मौत मेडिकल कॉलेज में और तीन की मौत निजी अस्पतालों में हुई हैं। 5560 सैंपलों की जांच हुई। सोमवार को जांच कम की गईं। 12991 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन


इनमें से 1901 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 5027 होम आइसोलेशन में हैं। नए मरीजों में ज्यादा जयभीमनगर, ब्रह्मपुरी, शास्त्री नगर, जागृति विहार, कंकरखेड़ा, राजेंद्र नगर और गंगानगर आदि के रहने वाले हैं। इनमें डॉक्टर, स्टूडेंट, पुलिसकर्मी, हेल्थ केयर वर्कर, घरेलू महिलाएं, किसान, कारोबारी और नौकरीपेशा शामिल हैं। अब तक 44983 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 480 लोगों की मौत दिखा रहा है। 738 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 31512 की छुट्टी हो चुकी है। 
विज्ञापन

18 साल से ज्यादा उम्र वाले 2664 ने लगवाया टीका
18 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए सोमवार को फिर टीकाकरण शुरू हुआ। इस बार 18 स्थानों पर 2664 लोगों ने टीका लगवाया, जो लक्ष्य से करीब 89 प्रतिशत है। फिलहाल आठ मई तक हर रोज तीन हजार लोगों के टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।  सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक टीकाकरण किया गया।

शनिवार को पहले दिन भी टीकाकरण को लेकर युवाओं में खासा उत्साह रहा था। सोमवार को मेडिकल में सबसे ज्यादा 220 लोगों ने टीका लगवाया। सबसे कम यूपीएचसी सरधना पर हुआ, यहां 116 लोगों को टीका लगा। इस दौरान 23 डोज नष्ट की गई, जबकि 269 डोज का इस्तेमाल किया गया। जिलाधिकारी के. बालाजी की पत्नी ने दौराला सीएचसी पर टीका लगवाया। 

18 से 44 साल वालों का इन केंद्रों पर हुआ टीकाकरण
पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय (रेडक्रॉस), पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय (आईसीयू वार्ड), जिला महिला चिकित्सालय, मेडिकल कालेज (सेंट्रल लाइब्रेरी) एक, मेडिकल कालेज (सेंट्रल लाइब्रेरी) दो, कैंटोनमेंट चिकित्सालय कैंट, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि,  चौधरी चरण सिंह विवि, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा (भावनपुर), प्राथमिक विद्यालय मुल्ताननगर, सीएचसी मवाना, यूपीएचसी तारापुरी, सीएचसी भूड़भराल, सीएचसी रोहटा, सीएचसी परीक्षितगढ़, सीएचसी दौराला, सीएचसी सरधना और यूपीएचसी रजबन।

स्नैपशॉट दिखाकर की टीकाकरण की जिद 
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि कुछ स्थानों पर टीकाकरण के समय यह देखने में आया कि कुछ लाभार्थी अपने मोबाइल के स्नैपशॉट दिखाकर वैक्सीनेशन की जिद कर रहे थे। तब उन्होंने नोडल अधिकारियों को सलाह दी कि वह सत्र स्थल के बुक किए हुए स्लॉट मैसेज को देख कर ही टीकाकरण करें।   

45 साल से ज्यादा वाले 2807 लोगों ने लगवाया टीका
45 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए सोमवार को 46 सत्र लगाए गए। इन पर 2807 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। 60 साल से ज्यादा उम्र के 835 और 45 साल से अधिक उम्र के 1972 लोग थे। सिर्फ सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर 10750 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था, मगर करीब 26.1 प्रतिशत लोग ही टीकाकरण कराने के लिए पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed