फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   More than 13 lakh people will be vaccinated in three phases

तीन चरणों में 13 लाख से ज्यादा लोगों को लगेगा टीका

Sat, 02 Jan 2021 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
More than 13 lakh people will be vaccinated in three phases
मेरठ। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन शुरुआती चरणों में जिले में 13 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगेगा। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने सभी टीमों के प्रभारी और वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ शुक्रवार को बैठक की। वहीं, जिलाधिकारी के. बालाजी ने सीएमओ और चिकित्सकों से बातचीत कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

वैक्सीन (टीका) की मुख्य कोल्ड चेन जिला अस्पताल के एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में है जबकि इसके साथ जिले में 28 कोल्ड चेन हैं। किसी भी जानकारी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका नंबर 0121-2662244 है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि प्रथम चरण में सरकारी और प्राइवेट स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होगा। द्वितीय चरण में पुलिस, पीएसी, आरएएफ, नगर निगम कर्मचारियों के अलावा तृतीय चरण में 50 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का टीकाकरण होगा। टीकाकरण के लिए 17756 लाभार्थी (8425 सरकारी व 9331 प्राईवेट स्वास्थ्यकर्मी) चिह्नित किए गए हैं। सभी का डाटा कोविन पोर्टल पर अपलोड है। पहले टीके के 28 दिन बाद दूसरा टीका लाभार्थी को लगाया जाएगा। माना जा रहा है कि छह जनवरी से टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

टीकाकरण एक नजर में
01 मुख्य कोल्ड चेन जिला अस्पताल सहित कुल 28 जिले में
60 टीमें गठित। एक टीम में एक सुरक्षा गार्ड, 2 वैक्सीनेटर और तीन अन्य सहायक सदस्य
23 चिकित्सा अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, जो नगर व देहात क्षेत्र के हैं
6.5 लाख सिरिंज शासन से मेरठ पहुंच चुकी हैं, वैक्सीन सरकार उपलब्ध कराएगी
7.50 लाख डोज के लिए 3060 लीटर की जगह है कोल्ड चेन में
600 लीटर अलग से जगह बनेगी इस माह के प्रथम सप्ताह में
--
ये हैं लक्ष्य
पहला चरण - 18000 स्वास्थ्य कर्मी
दूसरा चरण - 37000 पुलिस, पीएसी, होमगार्ड्स, अर्धसैनिक बल, निगम कर्मचारी (फ्रंटलाइन वर्कर)
तीसरा चरण - 12.50 लाख (50 या इससे अधिक आयु के व्यक्ति)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed