कम खर्च में ज्यादा मनोरंजन: केबल टीवी से मोह भंग, ओटीटी में बढ़ी दिलचस्पी, 20 फीसदी तक बढ़ी डेटा खपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबल नेटवर्क और डीटीएच (डायरेक्ट टू होम) से मेरठ शहर के लोगों का मोहभंग हो रहा है, जबकि ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म के प्रति लगाव बढ़ रहा है। मार्च 2020 के बाद शहर में करीब 1.20 लाख डीटीएच ग्राहक कम हो गए हैं, ओटीटी ग्राहकों की संख्या में 4 गुना वृद्धि हुई है।
ग्राहकों की घटती संख्या को देखकर जहां कुछ डीटीएच कंपनियों ने अपने डिस्ट्रीब्यूटर बदल दिए हैं वहीं कुछ कंपनियों ने अपने डिस्ट्रीब्यूटर बढ़ा दिए हैं। विभिन्न डीटीएच कंपनियों डिस्ट्रीब्यूटरों के मुताबिक शहर में मार्च 2020 तक करीब 4 लाख 50 हजार डीटीएच ग्राहक थे, वहीं 2020 के अंत में यह संख्या घटकर 3 लाख 30 हजार रह गई। उधर फाइबर केबल फिक्स लाइन पर शहर में अभी महज 15 फीसदी लोग ही हैं। वहीं हॉट स्टार, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शहर में 7 लाख से ज्याद यूजर हैं।
कम खर्च में मनोरंजन
लोगों की ओटीटी के प्रति बढ़ती दिलचस्पी का सबसे बड़ा कारण टेलीकॉम कंपनियों द्वारा प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के साथ विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म का निशुल्क सब्सक्रिब्शन दिया जाना माना जा रहा है। वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्में भी रिलीज हो रही हैं। उधर टीवी सीरियल भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। ऐसे में कम खर्चे में ज्यादा मनोरंजन लोगों को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Weather: भीषण ठंड की चपेट में पश्चिमी यूपी, मेरठ समेत कई जिलों में तेज बारिश, अब कोहरा बनेगा मुसीबत
लोगों की डेटा खपत भी 20 फीसदी तक बढ़ी
विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों ने भी अपने पैक में मिलने वाले रोजाना डेटा की लिमिट बढ़ा दी है। जिस पैक में पहले डेढ़ जीबी डेटा मिलता था उसमें अब 2 जीबी मिल रहा है। वहीं जिस पैक में पहले 2 जीबी डेटा मिलता था उसमें अब 4 जीबी डेटा मिल रहा है। जिसके चलते अब लोगों को इंटरनेट का खर्चा बढ़ने की भी चिंता नहीं है। बीएसएनएल कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार ओटीटी की तरफ रुझान बढ़ने से सभी कंपनियों की डेटा की खपत में नौ महीनों में 10 से 20 फीसदी तक बढ़ गई है।
ये है पैकेज
डीटीएच पैक 265 से 750 रुपये प्रतिमाह
ओटीटी 100 से 200 रुपये प्रतिमाह
डीटीएच यूजर
वर्ष 2019-20 4.50 लाख
वर्ष 202 0-21 3.30 लाख
ओटीटी यूजर
वर्ष 2020-21 7 लाख
(नोट : आंकड़े शहर के विभिन्न टेलीकॉम, डीटीएच कंपनियों के अधिकारियों और डिस्ट्रिब्यूटरों से प्राप्त)