फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Monsoon Hits Western UP: Light Showers Cool Down Temperature, Rain Likely for Two Days

रिमझिम फुहारों ने दी गर्मी से राहत: मेरठ में मौसम हुआ सुहाना, एक्यूआई सुधरा, दो दिन तक बारिश के आसार

Wed, 25 Jun 2025 12:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 25 Jun 2025 12:12 PM IST
सार

मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और दो दिन तक हल्की बारिश के आसार हैं। किसानों और आमजन दोनों को राहत।

विज्ञापन
Monsoon Hits Western UP: Light Showers Cool Down Temperature, Rain Likely for Two Days
मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और दो दिन तक हल्की बारिश के आसार हैं। किसानों और आमजन दोनों को राहत।

विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार सुबह से रिमझिम फुहारों ने गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत दे दी है। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद आज सुबह का नज़ारा ही बदल गया -हल्की बारिश और आसमान में काले बादल छा जाने से वातावरण ठंडा और मनमोहक हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: घर से खेलने निकला था..., खेत में पेड़ के नीचे पड़ा मिला शव, 21 वर्ष के हर्ष की गोली मारकर हत्या 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से ही बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है, जिससे दिन का तापमान कम हो गया है और उमस भी घटती नजर आ रही है। आसमान में बादलों की वजह से दिन में ही अंधेरा छा गया है।

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम ने बताया कि अगले दो दिन तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं। उनका कहना है कि इस बार मानसून समय पर पहुंचेगा और बरसात किसानों के लिए भी लाभदायक होगी।

उन्होंने बताया कि रिमझिम बारिश से केवल मौसम ही नहीं बदलेगा, बल्कि तापमान में गिरावट और उमस से राहत भी दर्ज की जाएगी। खेती-किसानी पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा।

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 33.7°C
नतम: 28.2° 
उच्चतम: 33.7°
सूर्योदय  05:22 am
सूर्यास्त 07:21 pm
हवा की गति -14.8 km/h
आर्द्रता -61%
बारिश की संभावना -17%
चंद्रोदय -4:44 am 
चंद्रास्त - 7:40 pm  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed