Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Monkey menace will be curbed, one thousand monkeys will be caught.

Meerut News: बंदरों के उत्पात पर लगेगी लगाम, पकड़े जाएंगे एक हजार बंदर

Thu, 20 Nov 2025 06:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
Monkey menace will be curbed, one thousand monkeys will be caught.
हस्तिनापुर में झुंड बनाकर बैठे बंदर स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी में लोगों को जल्द ही उत्पाती बंदरों के उत्पात से निजात मिलेगी। नगरीय क्षेत्र से करीब एक हजार बंदरों को पकड़ने की कवायद नगर पंचायत ने शुरू कर दी है। इसके लिए नगर पंचायत ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। जल्द ही इन्हें पकड़ने वाली संस्था को इसका ठेका दिया जाएगा।
इस समय महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी में बंदरों से लोग काफी परेशान हैं। लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। कई उत्पाती बंदर बच्चों और महिलाओं को हर रोज घायल कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में हस्तिनापुर में बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि गलियों-सड़कों पर आते-जाते व छतों पर जाने वालों को हर रोज काट रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि उत्पाती बंदर घरों में घुसकर फ्रीज से सामान निकाल ले जाते है। यदि कोई इन्हें भगाने का प्रयास करता तो उसे काटने दौड़ते हैं।
विज्ञापन

बंदरों के कारण घरों में महिलाएं और बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। बंदरों से बचने के लिए लोगों ने लाखों रुपये के लोहे के जाल अपनी छतों पर लगाए हैं। फिर भी राहत नहीं मिल रही है। कस्बे की कुछ महिलाओं ने कुछ दिन पूर्व बंदर पकड़ने की मांग नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक से की थी। चेयरपर्सन ने इसका प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी को भेजा था। अब अनुमति मिलते ही बंदरों को पकड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा। नगर पंचायत अधिकारियों के अनुसार पहले चरण में एक हजार बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। बंदरों को यहां से पकड़कर दूर छोड़ा जाएगा जिससे यहां वापस न आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



बंदरों को पकड़ने के लिए लगाए जाएंगे पिंजरे
बंदर पकड़ने के लिए नगर पंचायत निविदा आमंत्रित कर रही है। संबंधित संस्था को बंदर पकड़ने का ठेका दिया जाएगा। ठेकेदार द्वारा कस्बे में जहां पर उत्पाती बंदरों का आतंक है ऐसे स्थानों को चिह्नित कर पिंजरे लगाए जाएंगे।



नगर में जल्द पकड़े जाएंगे बंदर
कस्बे के लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। लगातार शिकायत मिल रही थी। अब शासन से अनुमति मिल गई है। संस्था द्वारा जल्द ही बंदरों को पकड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा।


-सुधा खटीक, चेयरपर्सन, नगर पंचायत, हस्तिनापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed