{"_id":"58c1528f4f1c1b8322dc4c6a","slug":"monitoring-on-holi-meeting-of-dm-b-chandrakal","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर ऐसे होगी मॉनिटरिंग, डीएम बी चंद्रकला ने की बैठक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर ऐसे होगी मॉनिटरिंग, डीएम बी चंद्रकला ने की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 09 Mar 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
डीएम बी चंद्रकला
होली के त्योहार के चलते जिलाधिकारी बी चंद्रकला और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे. रविन्द्र गौड़ ने शहर और देहात के सभी थानों के गणमान्य लोगों की बैठक ली। पुलिस लाइन में शांति समिति की बैठक में आलाधिकारियों ने शहर के सभी लोगों से होली का त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाए जाने की अपील की।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित शांति समिति की बैठक में जिले के सभी थाना क्षेत्रों से प्रभावशाली व गणमान्य निवासी मौजूद रहे। एसएसपी ने सीओ और थानेदारों से अपने-अपने क्षेत्रों में होली के मौके पर मॉनिटरिंग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह लोग यह प्रयास करें कि किसी भी बात पर शहर का माहौल बिगड़ने न पाए। लोग होली खेलते समय अन्य संप्रदायों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान भी कायम रखें और जबरन किसी पर रंग न डालें। डीएम ने कहा कि जबरन रंग लगाने पर विवाद भी हो सकते हैं।
विज्ञापन