फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Monitor DJ's height and voice: Divisional Commissioner

डीजे की ऊंचाई और आवाज पर निगरानी करें : मंडलायुक्त

Fri, 26 Jul 2024 06:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Monitor DJ's height and voice: Divisional Commissioner
मेरठ। मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. और आईजी नचिकेत झा ने कांवड़ यात्रा को लेकर संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। मंडलायुक्त ने कहा, सभी अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें। एक ही सेक्टर में कार्य करने वाले अधिकारी एक-दूसरे के संपर्क में रहें। अधिकारी समय से डयूटी पर पहुंचें और अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण पर रहें।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में हुई बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग की शेष कमियों को जल्द से जल्द दूर किया जाए। डीजे की ऊंचाई व उसकी आवाज पर निगरानी रखी जाए। कांवड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवा बहुत महत्वपूर्ण है, यदि किसी स्थान पर अतिरिक्त मेडिकल कैंप की आवश्यकता हो तो बताए ताकि आवश्यकतानुसार कार्यवाही की जा सके।
विज्ञापन

आईजी नचिकेता झा ने कहा, कांवड़ यात्रा के दौरान हर कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए समस्त अधिकारी व कर्मचारी समय से डयूटी पर पहुंचे। कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन महत्वपूर्ण है। बैठक में डीएम दीपक मीणा, एसएसपी डॉ विपिन ताडा, सीडीओ नूपुर गोयल, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी देहात कमलेश बहादुर, एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र मिश्रा, एडीएम सिटी बृजेश सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed