फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Money Diwali in every house with Shriram's cheer

श्रीराम के जयकारों संग हर घर में मनी दीपावली

Thu, 06 Aug 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Money Diwali in every house with Shriram's cheer
श्रीराम के जयकारों संग हर घर में मनी दीपावली
विज्ञापन

मेरठ। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में श्रीराम मंदिर की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी जा रही थी तो शहर के शिवालयों, देवालयों सहित हनुमान मंदिरों में पूजा पाठ, रुद्राभिषेक, हवन पूजन का आयोजन हुआ। शहरभर के मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। उधर, 80 व्यापारिक एसोसिएशनों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। शहर के बाजारों में भगवा ध्वज लहरा रहे थे। हर लब पर जय श्रीराम के ही जयकारे थे।
रुड़की रोड शिवाजी चौक पर छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति के तत्वावधान में मंगलवार सुबह शुरू हुए 24 घंटे के अखंड पाठ का भगवान श्रीराम की आरती के साथ विश्राम हुआ। पूर्व विधायक अमित अग्रवाल को आरती और भोग लगाने का सौभाग्य मिला। महानगर संचालक विनोद भारती ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन एवं संघर्ष के बारे में बताया। कार्यक्रम में विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, डॉ. सोमेंद्र तोमर, डॉ. सतीश शर्मा, अरुण जिंदल, अजय गुप्ता, हिमांशु गोयल, रविंद्र पासी, अखिल सिद्धू आदि रहे।
विज्ञापन

असंख्य दीपों से जगमगाए शहर के देवालय
मेरठ। वेस्ट एंड रोड स्थित सिद्धपीठ शनिदेव मंदिर में महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर महेंद्र दास महाराज के सानिध्य में सूर्योदय के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान तीन दिवसीय अखंड हनुमान चालीसा पाठ का समापन हुआ। मंदिर में पहुंचे विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों ने ढोल, नगाड़ों और शंखनाद के बीच आरती पूजन किया। मंदिर में सायंकाल में दीपमाला सजाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महताब स्थित बाबा कालेश्वर महादेव शिव मंदिर में रुद्राभिषेक के साथ कार्यक्रम हुआ। सूर्योदय के साथ मंदिर में श्रीराम के भजन गूंजने लगे थे। मंदिर को लाइटों से सजाया गया था। शाम को मंदिर 501 दीप जलाकर ढोल और नगाड़ों के साथ बाबा की आरती की गई। मंदिर का निर्णय कार्य भी शुरू किया गया। विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, अनिल अग्रवाल, अमन गुप्ता, पुरुषोत्तम अग्रवाल, बिजेंद्र अग्रवाल, पूर्व मेयर हरिकांत अहलूवालिया मौजूद रहे। पीएल शर्मा रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में शाम को भगवान श्रीराम और हनुमान की 108 दीपों से आरती की गई। ब्रह्मपुरी शिव मंदिर में दीपमाला सजाई गई और फूलों की होली खेली गई। दिल्ली रोड स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर, सुपरटेक स्थित विश्वनाथ महादेव मंदिर, नौचंदी स्थित सिद्धपीठ बालाजी मंदिर और वामन भगवान मंदिर में भी भव्य आयोजन हुए। बाबा औघड़नाथ मंदिर में पंडित श्रीधर त्रिपाठी के नेतृत्व में दीप माला सजाई गई। उधर, महाबिल्वेश्वर नाथ मंदिर में ब्राह्मणों ने स्वास्ति वाचन पाठ एवं शंखनाद किया। लालकुर्ती स्थित श्रीराम संकीर्तन मंदिर में पंडित प्रभुदत्त शर्मा और पंडित हरीश उनियाल ने पूजा अर्चना की।
शिव सैनिकों ने किया श्रीराम कीर्तन
छिपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय में शिव सैनिकों ने श्रीराम कीर्तन किया। बाजार में लड्डू वितरण किया। शिवसेना प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर, अवधेश शर्मा, अवनीश आर्य, कमल आदि रहे। उधर, शारदा रोड स्थित अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यालय पर प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में पंडित अशोक शर्मा के नेतृत्व में श्रीराम नाम का 1008 बार जाप किया गया। अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि श्रीराम मंदिर निर्माण में अहम योगदान देने वाली महान आत्माओं को याद किया गया।
पुष्प वाटिका बनी प्रह्लाद वाटिका
बुढ़ाना गेट स्थित प्रह्लाद वाटिका को देसी-विदेशी फूलों और लाइटों से सजाया गया। इस कॉलोनी की सजावट सभी के लिए के आकर्षण का केंद्र रही। शाम को कॉलोनी में हवन हुआ। बच्चों ने फुलझड़ी जलाई। घरों में प्रसाद स्वरूप लड्डू वितरित किए गए। अनुज विनोद ने बताया कि आयोजन में समस्त कॉलोनी के लोगों का सहयोग रहा।
हिंदू जागरण मंच ने सजाया श्रीराम दरबार
हिंदू जागरण मंच के संरक्षक एवं पूर्व पार्षद संजीव अग्रवाल ने बताया कि शास्त्रीनगर में श्रीराम और माता जानकी, लक्ष्मण, हनुमान की झांकी सजाई गई। 1008 दीप जलाकर श्रीराम दरबार सजाया गया। उधर, कांति देवी फाउंडेशन ने 11 धर्माचार्यों और पुजारियों का सम्मान किया। मंगल पांडेयनगर कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा रहे। इस दौरान आचार्य त्रिभुवन माहेश्वरी, आचार्य रवि शास्त्री, आचार्य कमल नयन वशिष्ठ, आलोक मिश्र, सुनील त्रिवेदी, अंशुल वशिष्ठ का सम्मान हुआ।
कारसेवक ने लगाया 1100 लड्डू का भोग
सदर निवासी दिनेश गोयल ने सदर क्षेत्र में कारसेवा के दौरान अहम जिम्मेदारी निभाई थी। श्रीराम मंदिर निर्माण की खुशी में दिनेश गोयल परिवार ने सदर थाना स्थित हनुमान मंदिर में 1100 लड्डू का भोग लगाया। उधर, सभासद मंजू गोयल ने श्रीराम दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर 1100 लड्डू का भोग लगाया। सदर क्षेत्र में रामधुन सुबह से देर शाम तक गूंजती रही। उधर, सदर सराफा व्यापारियों ने बाजार में 500 लड्डू बांटे।
कॉलोनियों में सजाई गई दीपमाला
रोहटा रोड क्षेत्र की सभी कॉलोनियों में दीप माला सजाई गई। जेपी अस्पताल के सामने समाजसेवी दुष्यंत रोहटा और व्यापारियों द्वारा 52 किलो हलवा बांटने के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ। कई कॉलोनियों में रंगोली सजाई गई। मंदिरों में विशेष पूजा हुई। कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी स्थित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यालय आनंदम आश्रम में प्रांतीय अध्यक्ष आनंद कुमार जौहरी के नेतृत्व में आयोजन हुआ। सुंदरकांड का पाठ भी किया गया।
रंगोली में लिखा जय श्रीराम राम
श्रीराम लीला कमेटी मेरठ छावनी के तत्वावधान में भैसाली ग्राउंड स्थित रामलीला भवन में श्रीराम की आरती की गई। 11 हजार लड्डुओं का भोग लगाया गया। दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। कलाकारों ने रंगोली बनाकर जय श्रीराम लिखा। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता नटराज, पवन गर्ग, गणेश अग्रवाल, विजय गोयल विज्जी आदि मौजूद रहे।
विहिप ने शहर में 87 स्थानों पर किया दीप प्रज्ज्वलन
मेरठ। विश्व हिंदू परिषद् के 16 प्रखंड़ों के 1200 कार्यकर्ताओं ने शहर में कई स्थानों पर रंगोली बनाई। मुख्य चौराहों पर भगवा ध्वज लगाए। सूरजकुंड हनुमानपुरी स्थित विहिप के प्रांत कार्यालय स्थित भारत माता मंदिर हवन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य यजमान महानगर सहमंत्री नीरज गोयल रहे। प्रसाद वितरण किया गया। सिद्धपीठ शनिदेव बालाजी मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ। लालकुर्ती और रजबन स्थित शिव मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन किया गया। गगोल तीर्थ 5,151 दीपक, सुपरटेक पॉम ग्रीन में 5100, पुठ्ठा स्थित भगवान शिव मंदिर में 1100 दीपक जलाए गए। गांव डुंगरावली, ब्रह्मपुरी, बिजली बंबा बाईपास स्थित गांव ततीना और हनुमान मंदिर स्थित कार्यालय में दीप माला सजाई। कार्यकर्ताओं ने 20 हजार दीप बांटे। प्रांत संगठन मंत्री नागेंद्र समर्थ, महानगर मंत्री निमेश वशिष्ठ, सह प्रांत संगठन मंत्री राजकुमार डूंगर, मधुबन आर्य, गुलाब सिंह, अर्जुन राठी आदि रहे।

101 वर्षीय रणजीत सिंह ने लगाए जय श्रीराम के नारे
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए लड़ाई लड़ने वालों में से 101 वर्षीय मास्टर रणजीत सिंह एक हैं। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के साथ भाजपाई इनके स्वागत के लिए पहुंचे। उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाए। कैंट विधायक ने उन्हें श्रीराम दरबार और नारियल भेंट किया। मास्टर रणजीत सिंह ने सभी को रामनाम का पटका भेंट किया। इस मौके महानगर उपाध्यक्ष अजय त्यागी, संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed