फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mon and Bharala faction rages to a climax .. Audio blows up

सोम और भराला गुट में चरम पर रार.. तेज हुआ ऑडियो वार

Wed, 08 Jul 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Mon and Bharala faction rages to a climax .. Audio blows up
सोम और भराला गुट में चरम पर रार.. तेज हुआ ऑडियो वार
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा में अंदरूनी लड़ाई कोई नई बात नहीं है। लेकिन इस बार गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है। पार्टी के दो स्थानीय धुरंधर समर्थकों के कंधों पर बंदूक रखकर एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। वार भी ऑडियो-वीडियो वायरल कर किए जा रहे हैं। चर्चित सरधना विधायक ठा. संगीत सोम और उप्र श्रम कल्याण बोर्ड परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला गुट में वर्चस्व की जंग छिड़ी है। दोनों ही पक्षों में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की लड़ाई रोजाना के ऑडियो वार से तेज हो रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह के पिता मुखिया गुर्जर को लॉक डाउन के दौरान पुलिस द्वारा रोकने बाद हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें फेसबुक पर जारी एक वीडियो में सुनील भराला के छोटे भाई और किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय भराला ने पुलिस पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसे लेकर इंचौली थाने में अजय भराला के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसे लेकर चर्चा थी कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाला व्यक्ति सरधना विधायक संगीत सोम का समर्थक है। यहीं से सुनील भराला और संगीत सोम के बीच ठन गई।
विज्ञापन

जमीन का मामला भी जुड़ा
इस बीच लावड़ में एक जमीन और उस पर निर्माण को लेकर एक पक्ष ने विधायक पर जमीन पर कब्जा करने वालों का सहयोग करने का आरोप लगाया। इसमें चर्चा रही कि आरोप लगाने वाला पक्ष भाजपा नेता सुनील भराला गुट से है। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक वायरल ऑडियो और वीडियो ने गुटबाजी की पोल खोल दी। ऑडियो में जहां अजय भराला बसपा से जुड़े व्यक्ति से फोन पर बात करते हुए विधायक संगीत सोम पर आरोप लगा रहे हैं तो अभद्र भाषा का भी प्रयोग कर रहे हैं। वहीं, वीडियो में वही व्यक्ति जिससे अजय भराला की बात हुई थी, वह अपनी सफाई में धोखे से ऑडियो क्लिप तैयार कराने और अजय भराला से अपनी जान का खतरा बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सील खुलवाने को लिए दो लाख रुपए
अब एक नया ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति किसी कोल्हू संचालक से बात कर रहा है। इस वार्ता में कोल्हू संचालक बता रहा है कि प्रदूशष नियंत्रण बोर्ड द्वारा कोल्हू सील किए गए थे। उनकी सील खुलवाने के लिए उस सहित 11 कोल्हू संचालकों ने दो लाख रुपये इकट्ठा कर अजय भराला को दिए, तब जाकर सील खुली।
पीड़ितों को करो एकजुट
एक और ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें कोई ईश्वर चंद नाम का व्यक्ति किसी से बात करते हुए कह रहा है कि विधायक संगीत सोम से जितने भी पीड़ित हैं, उन सबको इकट्ठा करो। इन सभी की बैठक होगी, जिसमें पं. सुनील भराला ही हमारी बात लखनऊ तक पहुंचाकर न्याय दिला सकते हैं।

प्रांतीय नेतृत्व ने बैठायी जांच
इस पूरे मामले पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने प्रांतीय नेतृत्व को रिपोर्ट भेज दी है। जिस पर जांच भी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि प्रांतीय नेतृत्व इस पूरे प्रकरण में जल्दी ही कार्रवाई तय कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed