{"_id":"5d5717eb8ebc3e89aa73d654","slug":"molesting-to-the-girl-laward-news-mrt4385117155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: रक्षाबंधन के दिन युवती के साथ छेड़छाड़, कपड़े फाड़े, विरोध करने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: रक्षाबंधन के दिन युवती के साथ छेड़छाड़, कपड़े फाड़े, विरोध करने पर मारपीट
Sat, 17 Aug 2019 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ के दौराला में रक्षाबंधन के दिन युवती के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर मारपीट कर दी। घटना गुरुवार की दोपहर सकौती के पास की है। एक युवती सकौती चौकी क्षेत्र स्थित एक गांव में अपने रिश्तेदारी में आकर पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
रक्षाबंधन के चलते युवती अपने घर जा रही थी। टेंपो के इंतजार में खड़ी युवती के साथ बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने दुस्साहस दिखाते हुए उसके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
युवती ने शोर मचाया जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी युवक पीरपुर गांव के बताए गए हैं। वहीं, दौराला पुलिस के मुताबिक तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन