{"_id":"60e1e7db8ebc3ecd026e9ae6","slug":"molestation-with-female-polie-constable-click-photo-to-stop-car-uproar-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: हाईवे पर महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई से भी की बदसलूकी, गाड़ी रोककर खींचे फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: हाईवे पर महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई से भी की बदसलूकी, गाड़ी रोककर खींचे फोटो
Sun, 04 Jul 2021 10:24 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:24 PM IST
सार
महिला कांस्टेबल ने विरोध किया तो उससे हाथापाई कर खुद को कंकरखेडा थाने का पुलिसकर्मी बताया और बोला की अभी तुम्हे बताता हूं, तुम मुझे नहीं जानते हो, युवक ने महिला कांस्टेबल को जातिसूचक शब्द भी कहे।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ में तैनात महिला कांस्टेबल अपने भाई के साथ कंकरखेडा बाईपास से अपने घर शास्त्रीनगर जा रहे थे। रास्ते में कार सवार दो युवकों ने खड़ौली चौराहे के पास महिला कांस्टेबल की गाड़ी को रोककर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। भाई ने विरोध किया तो उससे भी बदसलूकी की। मौके पर पहुंची कंकरखेडा पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
शास्त्रीनगर निवासी एक युवक अपनी बहन जो लखनऊ में पुलिस कांस्टेबल है, उसे लेकर अपने मामा के यहां से शास्त्रीनगर कार से जा रहा था। शाम को करीब छह बजे जब वह कंकरखेडा हाईवे पर खड़ौली के पास पहुंचे तो पीछे से आए कार में सवार दो युवकों ने महिला कांस्टेबल की गाड़ी रुकवाई और फोटो खींचने लगे। जिस पर कॉन्स्टेबल के भाई ने विरोध किया तो उससे भी बदसूलकी की।
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल ने विरोध किया तो उससे हाथापाई कर खुद को कंकरखेडा थाने का पुलिसकर्मी बताया और बोला की अभी तुम्हे बताता हूं, तुम मुझे नहीं जानते हो, युवक ने महिला कांस्टेबल को जातिसूचक शब्द भी कहे। जिसको लेकर वहां पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन
युवक ने महिला कांस्टेबल और उसके भाई के साथ बदसूलकी भी की और मारपीट पर उतारु हो गए। इस बीच महिला पुलिसकर्मी ने कंकरखेडा पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद इंस्पेक्टर कंकरखेडा तपेश्वर सागर मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अरुण चौधरी निवासी कृष्णानगर रुड़की रोड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।