फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mohammad Ali and Ashni Jain topped the swimming competition.

Meerut News: तैराकी प्रतियोगिता में मोहम्मद अली और आशनी जैन रहे अव्वल

Sun, 28 Jun 2026 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mohammad Ali and Ashni Jain topped the swimming competition.
मेरठ। आईआईएमटी विवि के आईआईएमटी स्विमिंग क्लब में शनिवार को वार्षिक तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें करीब 100 तैराकों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। अलग-अलग वर्गों में मोहम्मद अली, आशनी जैन सहित अन्य प्रतिभागी अव्वल रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पियांशु अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक क्षमता के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. वीएस पटियाल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती हैं।
विज्ञापन

संचालन संयोजक राहुल कुमार के निर्देशन में हुआ। आयोजन में कोच सार्थक एन त्यागी, हिमांशु भारद्वाज, पारूल एवं प्रियंका का योगदान रहा। समापन पर मुख्य अतिथि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-7 (25 मीटर फ्री स्टाइल बालक) : प्रथम- मोहम्मद अली, द्वितीय- वीर भद्रा मिश्रा, तृतीय- अर्यांश शर्मा
अंडर-7 (25 मीटर फ्री स्टाइल बालिका) : प्रथम- आशनी जैन, द्वितीय- अनन्या सिद्धु, तृतीय- आर्या भारद्वाज
अंडर-10 (25 मीटर फ्री स्टाइल बालक) : प्रथम- विहान धारीवाल, द्वितीय- रेयांश सिंह, तृतीय- सजल शर्मा
अंडर-14 (25 मीटर फ्री स्टाइल बालक) : प्रथम- निवान सिंह, द्वितीय- विशेष गुप्ता, तृतीय- श्रीसत अग्रवाल
अंडर-14 (25 मीटर फ्री स्टाइल बालिका) : प्रथम- संस्कृति राय, द्वितीय- अराहया सिंह, तृतीय- देविहा अग्रवाल
अंडर-18 (25 मीटर फ्री स्टाइल बालक) : प्रथम- हिमांशु त्यागी, द्वितीय- दिव्यांश शर्मा, तृतीय- अर्थव शर्मा
अंडर-18 (25 मीटर फ्री स्टाइल बालिका) : प्रथम-अनन्या त्यागी, द्वितीय- अफसरी फातिमा, तृतीय- तनिष्का सिरोही
ओपन वर्ग (18 वर्ष से अधिक) 400 मीटर फ्री स्टाइल : प्रथम- राजेश विग (64 वर्ष)
ओपन वर्ग (25 मीटर फ्री स्टाइल महिला) : प्रथम- गौरी अग्रवाल, द्वितीय- कोमल वर्मा
100 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रथम- कियारा सहरावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed