मोदी की महिला टीम ने बंद कराए शराब के ठेके, दी चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में शराब के ठेकों को लेकर बृहस्पतिवार को महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिलाओं ने कई ठेके बंद कराए और सख्त चेतावनी दी कि अगर क्षेत्र में अवैध शराब ठेके खुले मिले तो अंजाम बुरा होगा। उन्होंने पुलिस से भी गुहार लगाई कि क्षेत्र के सभी अवैध शराब ठेकों को बंद कराया जाए। खास बात यह देखने को मिली कि इस बीच महिलाओं ने मोदी जी जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए।
पुलिस ने महिलाओं को आश्वासन दिया
वहीं इसके अलावा थाना टीपीनगर क्षेत्र के सरस्वती विहार में भी महिलाओं ने शराब के ठेके को लेकर हंगामा किया। यहां तो महिलाओं ने ठेके में जमकर उत्पात मचाया और ठेके में आग लगाने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर उनके घर वापस भेज दिया। इस बीच पुलिस ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।