{"_id":"5895d6f94f1c1b5d21e80ecb","slug":"modi-rally-are-going-to-resist-arrest-two-dozen-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में प्रधानमंत्री मोदी की रैली में जा रहे थे, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में प्रधानमंत्री मोदी की रैली में जा रहे थे, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
थाने में प्रदेश अध्यक्ष मानवेंद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में शताब्दीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष समेत दो दजर्न लोगों को सदर बाजार पुलिस ने बेगमपुल के पास से हिरासत में ले लिया। इस दौरान जाट नेताओं की पुलिस से तीखी नोंकझोंक हुई। चार घंटे के बाद शाम चार बजे पुलिस ने सभी को थाने से छोड़ दिया।
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मानेंद्र वर्मा और जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में जाट नेता शताब्दीनगर में पीएम को ज्ञापन देने जा रहे थे। बाद में संघर्ष समिति के नेताओं ने सदर थाने में ही एसआई वसीम खान को ज्ञापन सौंप दिया। प्रदेशाध्यक्ष ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि जाट आरक्षण रद्द करने के बाद संघर्ष समिति के नेताओं को आश्वासन दिया कि जाट आरक्षण दिया जायेगा। हरियाणा में भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने जाट समाज पर असंवैधानिक बातें कहीं, हरियाणा में फरवरी 2016 में जातिगत दंगे कराकर निर्दोष लोगों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
र्दोष लोग आज भी जेल में बंद हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री मेरठ में आये, जिसके बाद हम मांग करते कि जो वादे आपने किये थे, वह पूरे नहीं हुए। लेकिन पुलिस ने हमें प्रधानमंत्री के पास नहीं जाने दिया। इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज पंत का कहना है कि हिरासत में लेने की बात गलत है, ज्ञापन देने के बाद सभी लोग चले गये थे। इस दौरान राकेश पंवार, अशोक प्रधान, धर्मेन्द्र मलिक, अशोक चौधरी, रामकुमार, कुंवरपाल सिंह, अभिनव, हरेंद्र सांगवान, विजय सांगवान, लोकश चहल और अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन