फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   modi raili me jute

मोदी की रैली के लिए जुटे भाजपाई, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

Fri, 03 Feb 2017 11:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 03 Feb 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
modi raili me jute
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार फरवरी को होने वाली रैली के लिए भाजपाइयों के साथ पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह जुटा है। रैली स्थल पर तैयारियां तेज की गईं।

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव के पहले चरण में होने वाले मतदान के प्रचार पर चार फरवरी को निकलेंगे। उनकी पहली सभा मेरठ में हो रही है। यहां वे मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़ और मोदीनगर विधानसभाओं के प्रत्याशियों के पक्ष में रैली को संबोधित करेंगे। शताब्दीनगर में माधवकुंज के सामने होने वाली इस रैली की तैयारी में भाजपा टीम के साथ पुलिस और प्रशासनिक अमला भी जुटा हुआ है। बृहस्पतिवार को प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राजस्थान के कोटा से सांसद ओपी बिरला, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी आलोक सिसौदिया, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ने रैली स्थल पर घंटों बिताये और मंच निर्माण के साथ रैली स्थल को समतल करते हुए बेरिकेेडिंग और गैलरी तेजी से बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी रैली स्थल का मुआयना करती रही। तैयारी पर एसपीजी की टीम जो माधवकुंज में डेरा डाले हैं, वह भी लगातार नजर रखे हुए है। माधवकुंज परिसर के जिस क्षेत्र में 2014 में हेलीपैड बनाया गया था, वहीं जगह हेलीपैड बनाया जा रहा है। एयर फोर्स के हेलीकाप्टर ने ट्रायल लैंडिंग करते हुए उसे परखा। इसके बाद पायलट ने हेलीपैड और उसके आसपास की व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed