{"_id":"60a81f8c8ebc3efbc93bdde2","slug":"mobile-phone-stolen-in-icu-meerut-news-mrt5393262126","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक! मेडिकल के आईसीयू वार्ड में पति की मौत, पत्नी का चुराया मोबाइल, सीएम योगी को किया ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक! मेडिकल के आईसीयू वार्ड में पति की मौत, पत्नी का चुराया मोबाइल, सीएम योगी को किया ट्वीट
Sat, 22 May 2021 10:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:17 AM IST
सार
मेरठ के मेडिकल कॉलेज में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। आईसीयू वार्ड में पति की मौत के बाद पत्नी का मोबाइल चुरा लिया गया। वहीं कार्रवाई के लिए सीएम योगी को ट्वीट किया गया है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में एक और मरीज का मोबाइल चोरी कर लिया गया। पति की मौत के बाद आईसीयू में बुजुर्ग महिला का मोबाइल चुरा लिया गया। वहीं, परिजनों ने महिला की हालत बिगड़ने पर अब उनको सुभारती अस्पताल में शिफ्ट करा दिया है। परिजनों ने मेडिकल थाने में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने ऐसी तहरीर मिलने से ही इनकार कर दिया है। इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शक के आधार पर दो सफाई कर्मचारियों को पकड़ा है। अब पुलिस इनसे पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी निवासी 52 वर्षीय शशि अग्रवाल और उनके पति उमेश अग्रवाल को कोरोना संक्रमण होने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 17 मई को उमेश अग्रवाल की मौत हो गई। गुरुवार रात को शशि अग्रवाल की हालत गंभीर होने पर रात दो बजे परिजनों ने उन्हें सुभारती अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
शशि के दामाद अंकुर गुप्ता ने बताया कि कोविड के आईसीयू वार्ड से मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। शिफ्ट करने के बाद उनका मोबाइल और कुछ सामान नहीं मिला। इस मामले में भाजपा के आईटी सेल के पूर्व महानगर संयोजक आशीष अग्रवाल ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार से शिकायत की।
विज्ञापन
प्राचार्य ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज निकलवाकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दो सफाई कर्मचारियों को भी शक के आधार पर पकड़ा गया है। इन्हें पुलिस को सौंपा जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, तहरीर दी गई है लेकिन, पुलिस अब तक तहरीर से इनकार कर रही है। इस प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री को भी ट्वीट किया गया है।
परिजनों का कहना है कि एक तरफ तो लोग मर रहे हैं। दूसरी ओर, मेडिकल के आईसीयू वार्ड में मरीजों का सामान तक चोरी किया जा रहा है। ऐसे लोगों का पकड़ा जाना बेहद जरूरी है, नहीं तो वे इसी तरह से दूसरे मरीजों का सामान चोरी करते रहेंगे।