फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mobile data backups of the female student and the accused will be examined.

Meerut News: छात्रा और आरोपियों के मोबाइल डाटा बैकअप की होगी जांच

Sun, 19 Jul 2026 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Mobile data backups of the female student and the accused will be examined.
मेरठ। अनुसूचित जाति की छात्रा की अपहरण कर हत्या के मामले में छात्रा और आरोपियों के मोबाइल के नष्ट किए डाटा का बैकअप हासिल कर गहनता से जांच होगी। इनसे कोई साक्ष्य मिलता है या फिर किसी अन्य आरोपी का नाम प्रकाश में आता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के साथ गाजियाबाद पहुंचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रविप्रकाश ने बताया कि छात्रा के माता-पिता, भाई, बहन और ताऊ ने शनिवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कोई अधिकारी आरोपियों को नहीं बचा पाएगा। परिवार की मदद की गई है। उनसे मिलने के बाद परिवार के लोग संतुष्ट हैं। मुख्यमंत्री ने जांच के संबंध में मोबाइल का नष्ट किए गए डाटा बैकअप हासिल करने पर अधिक जोर दिया। साथ ही कहा कि अगर डाटा बैकअप प्राप्त करने में कोई दिक्कत होती है तो किसी अन्य एजेंसी की भी मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन


उपद्रव व पुलिस पर हमले में होगी निष्पक्ष जांच
भाजपा नेता ने बताया कि जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन के बाद दर्ज की गई प्राथमिकी के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि वैधानिक दृष्टिकोण से जांच की जाए। किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों की हर बात सुनने के लिए तैयार है। राजनीति से ताल्लुक रखने वाले लोगों की कठपुतली बनने और अनावश्यक बवाल से बचें। इधर, डीआईजी कलानिधि नैथानी ने इस मामले में एसएसपी को विवेचना के संबंध में संयुक्त निदेशक अभियोजन से विधिक राय लेने, कमियों को दूर करने और गंभीर कमी मिलने पर अपने स्तर से जांच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
सुशील गौतम से पूछताछ करने की सूचना वायरल
मेरठ। कलक्ट्रेट के सामने जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन करने के दौरान पुलिस टीम पर हमले आदि के मामले में 18 नामजद व 50 अज्ञात लोगों पर संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सोशल मीडिया पर शनिवार को सूचना वायरल हुई कि सुशील गौतम को पुलिस ने उससे पूछताछ की है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। बता दें कि सुशील गौतम प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी फेसबुक पर पोस्ट कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed