{"_id":"61a29984179e1820551e1fdb","slug":"mobile-and-cash-looted-after-beating-up-student-mawana-news-mrt5666487198","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र से मारपीट कर मोबाइल व नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र से मारपीट कर मोबाइल व नकदी लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र से मारपीट कर मोबाइल व नकदी लूटी
हस्तिनापुर। शनिवार को स्कूल से लौट रहे गांव मालीपुर निवासी छात्र से जंबूद्वीप के पास बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल लूट लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़ित छात्र अभिषेक पुत्र सोमपाल ने बताया कि वह कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज से अर्द्धवार्षिक परीक्षा देकर सुबह 11 बजे साइकिल से घर लौट रहा था। जंबूद्वीप से थोड़ा आगे सेंक्चुरि क्षेत्र में प्रथम निशायाजी की ओर वाले रास्ते के समीप बाइक सवार चार बदमाशों ने जमकर मारपीट की और मोबाइल व कुछ नकदी लूट ले गए। विरोध किया तो बदमाश उसे धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने राहगीरों की मदद से मोबाइल लूट की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
रंजिश में हमला कर घायल किया
फलावदा। क्षेत्र के गांव टांडी निवासी व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने रंजिश में धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। घायल को पुलिस ने मवाना सीएचसी भेजा। पीड़ित ने तीन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
गांव टांडी निवासी अमित कुमार पुत्र सोहनवीर ने तहरीर में बताया कि उसका भाई अशोक कुमार गांव महलका में ट्रैक्टर रिपेयर का काम करता है। शुक्रवार शाम वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। महलका-रसूलपुर मार्ग पर बाइक सवार तीन लोगों ने अशोक को रोक लिया तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी डंडों व धारदार हथियार से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाने पहुंचे अमित को पुलिस ने मवाना सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के संबंध में तीन लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।
गोकशी के खुलासे के लिए जुटी पुलिस
सरधना। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गोकशी के मामले में पूछताछ के लिए क्षेेत्र के कई लोगों को हिरासत में लिया। हाल ही में मेहरमती गणेशुपर व ईकड़ी के जंगल में हुई गोकशी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, हिंदू बजरंग दल ने पुलिस को 24 घंटे में ईकड़ी के जंगल में हुई गोकशी की घटना के खुलासे के लिए समय दिया था। वहीं, हिंदू जागरण मंच ने भी पुलिस से जल्द घटना के खुलासे की मांग की थी। लेकिन घटना के चार दिन बाद भी मामले का खुलासा नहीं हो सका। वहीं, बजरंग दल व हिंदू जागरण मंच ने पुलिस पर गोकशी की घटना के खुलासे के लिए दबाव बनाया हुआ है।