फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mobila app se dhekye

मोबाइल एप से देखिए शादी के सुनहरे पल

Fri, 11 Nov 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 11 Nov 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
mobila app se dhekye
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 शादी की तस्वीरों और वीडियो को अब एलबम या वेबसाइट पर ही नहीं, बल्कि अपने मोबाइल पर कभी भी कहीं भी बैठकर देख सक ते हैं। शादी के सीजन में इस बार शहर के फोटो आर्टिस्ट वेडिंग मोबाइल एप का नया ट्रेंड लेकर आए हैं। इसे डाउनलोड करने के बाद एप में शादी की हजारों तस्वीरें और वीडियो मोबाइल पर ही देख सकते हैं। सिर्फ दूल्हा-दुल्हन ही नहीं, बल्कि रिश्तेदार, दोस्त और मेहमान भी इसका फायदा उठा सकेंगे।
विज्ञापन


ऐसे काम करेगा वेडिंग मोबाइल एप
स्टूडियो संचालक नीरज वाधवा कहते हैं, वेडिंग मोबाइल एप इस सीजन का नया इनोवेशन है। एप पासवर्ड क ी मदद से काम करेगा। एप को कस्टमर गूगल प्ले स्टोर से एक पासवर्ड से डाउनलोड करेगा। एप डाउनलोड करने के बाद कस्टमर को अपने मोबाइल पर शादी की कोई भी एक फोटो स्कैन करनी होगी। फोटो स्कैन करने पर ही वेडिंग एप चलेगा। कस्टमर को एक पासवर्ड दिया जाएगा। फोटो स्कैन करने के बाद कस्टमर उस फोटो को एप से कनेक्ट करके पासवर्ड डालेगा, वैसे ही उसकी शादी के सारे फोटो और वीडियो आ जाएंगे। कस्टमर दुनियाभर में किसी भी फोन पर कहीं भी एप से पिक्चर्स देख सकेगा। लेकिन यह फोटो और वीडियो केवल उसे ही दिखेगा, जिसके पास एप का पासवर्ड होगा। विदाउट फोटो स्कैन और पासवर्ड के एप नहीं चलेगा। कस्टमर के पैकेज बुक कराने पर ही हम उसका पासवर्ड क्रिएट करते हैं। 10 लोगों के पास एप का पासवर्ड हो तो वो भी दुनिया में कहीं भी, कभी भी पासवर्ड डालकर सारी फोटो देख सकेंगे। एप की कीमत 20 हजार रुपये से शुरू है।
विज्ञापन


वेडिंग मूवी, वेबसाइट की बढ़ रही डिमांड
अभी तक दूल्हा-दुल्हन शादी की वीडियो शूट करवाते थे। शादी के अनुसार वीडियो तैयार हो जाती थी। लेकिन अब वीडियो में फिल्मी सांग और मैसेज भी डाले जाते हैं। इससे बढ़कर इन दिनों शादी के अलावा शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन का लव वीडियो शूट होता है। इसकी मूवी बनती है। सिनेमेटोग्राफी से पूरी डॉक्यूमेंट्री इनडोर, आउटडोर शहर और शहर से बाहर दोनों जगह शूट होता है। इसमें फिल्मी गाने डालकर पूरी बॉलीवुड मूवी बनाई जाती है। इसकी भी डिमांड अब बढ़ रही है। वीडियो में थीम बेस्ड म्यूजिक, थीम बेस्ड शूटिंग का भी ट्रेंड है। इसके लिए कोरियोग्राफर, मेकअप आर्टिस्ट, प्राप्स, एसेसरीज सभी की जरूरत होती है। हैंगिंग और मूविंग कैमरा, लाइट के साथ हफ्तेभर तक शूट चलता है। शादी से दो महीने पहले यह शूटिंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलबम में मैट फिनिश की डिमांड
तस्वीर प्रिंट कराने के लिए शाइनी ग्लॉसी पेपर के साथ डल कलर के मैट पेपर की डिमंाड है। इसके अलावा लोग फुल पेज फोटो निकलवाना पसंद कर रहे हैं। अभी तक एक पेज पर दो से तीन फोटो का चलन था, लेकिन इस बार एक पेज और सेंटर के दो पेज पर पूरी एक पोस्टर फोटो पसंद की जा रही है। इसके कारण एलबम में फोटो की गिनती कम हो गई है। एलबम मोटी भी हो गई है। दिल के आकार की एलबम का चलन है। करिज्मा, केनवेरा और एंब्रास तीनों ही एलबम पसंद की जा रही हैं।

छूकर महसूस होगी तस्वीर
शादी की तस्वीरों में इस बार एंब्रास फोटो का क्रेज है। ग्लॉसी और मैट दोनों ही पेपर पर यह फोटो प्रिंट हो सकती है। कलर और ब्लैक व्हाइट तस्वीर निकाल सकते हैं। खास बात यह अभी तक शादी की तस्वीरों को लोग केवल देखते थे, लेकिन तस्वीर में दूल्हा या दुल्हन के गहने, दुल्हन के लहंगे का वर्क, उसके सितारे व स्टोन को तस्वीर में छूकर अहसास कर सकेंगे। एंब्रास फोटो में उभरे हुए शीट पर फोटो तैयार हो रही है, जो छूने पर लहंगे, ज्वैलरी का पूरा फील देगी। यह ट्रेंड काफी डिमांड में है।  
 
शादी की यादों के लिए स्टाइलिश फोटोग्राफी
दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी के पलों को यादगार बनाने के लिए केवल कार्ड या एलबम या वीडियो ही नहीं बल्कि दूसरे एसेसरीज भी कस्टमाइज करा रहे हैं। इसमें कीरिंग, कुशन, बेडशीट, कॉफी मग, क्राकरी, डायरी, फोटोफ्रेम, लॉकेट, रिंग, ताश के पत्ते, कैलेंडर और पेंटिंग्स कस्टमाइज करा रहे हैं। इनकी कीमत 1000 रुपये से प्रारंभ है।
 
इस तरह हैं शादियों के फोटो शूट पैकेज
सुविधाएं

35 हजार - शादी की फ ोटोग्रॉफी, फोटोवॉल, 100 फोटो की एलबम, शादी की वीडियो शूटिंग।
50 हजार - सगाई, शादी की वीडियो शूट, फोटो शूट, 150 फोटो की एलबम, रिसेप्शन में एलइडी से लाइव टेलीकास्ट।
85 हजार - प्री वेडिंग शूटिंग, 24 बाई 36 का फोटो कोलाज, कॉफी मग, कीरिंग, कुशन, दूल्हा-दुल्हन की टीशर्ट, मोमेंटो, टेबल कैलेेंडर, वॉल कैलेंडर, ताश की गड्डी, सगाई, शादी की वीडियो शूट, फोटो शूट, 150 फोटो की एलबम, रिसेप्शन में एलईडी से लाइव टेलीकास्ट।
1 लाख - प्रीवेडिंग कैंडिड फोटोग्राफी, सिनेमेटोग्राफी मूवी 5 मिनट की, वेबसाइट डिजायनिंग, व्हाट्सएप वीडियो इन्विटेशन, शादी की 5 मिनट की डॉक्यूमेंट्री, प्री वेडिंग शूटिंग, 24 बाई 36 का फोटो कोलाज, कॉफी मग, कीरिंग, कुशन, दूल्हा-दुल्हन की टी-शर्ट, मोमेंटो, टेबल कैलेेंडर, वॉल कैलेंडर, ताश की गड्डी, सगाई, शादी की वीडियो शूट, फोटो शूट, 150 फोटो की एलबम, रिसेप्शन में एलईडी से लाइव टेलीकास्ट।

1.50 लाख से ऊपर - डेढ़ लाख से लेकर उससे अधिक बजट वाले पैकेज में एलबम का साइज, फोटो की संख्या कम ज्यादा हो जाती है। साथ ही प्लेन के बजाय एंब्रास एलबम का यूज होता है। वीडियो मूवी की ड्यूरेशन 5 मिनट से बढ़ जाती है। इसलिए रेट भी बढ़ते हैं। इसके अलावा प्रीवेडिंग कैंडिड फोटोग्राफी, सिनेमेटोग्राफी मूवी 5 मिनट की, वेबसाइट डिजायनिंग, व्हाट्सएप वीडियो इनविटेशन, शादी की 5 मिनट की डॉक्यूमेंट्री, प्री वेडिंग शूटिंग, 24 बाई 36 का फोटो कोलाज, कॉफी मग, कीरिंग, कुशन, दूल्हा-दुल्हन की टी-शर्ट, मोमेंटो, टेबल कैलेेंडर, वॉल कैलेंडर, ताश की गड्डी, सगाई, शादी की वीडियो शूट, फोटो शूट, 150 फोटो की एलबम, रिसेप्शन में एलइडी से लाइव टेलीकास्ट।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed