फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mnclon beaten by students, BJP members surrounded the police station

छेड़छाड़ के बाद छात्राओं ने मनचलों को धुना, भाजपाइयों ने किया थाने का घेराव

Mon, 20 Feb 2017 02:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 20 Feb 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
Mnclon beaten by students, BJP members surrounded the police station
छात्राओं से छेड़छाड़ के बाद हंगामा

माधवपुरम पुलिस चौकी से कुछ ही दूर कोचिंग से लौट रही तीन छात्राओं से तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। मनचलों ने छात्राओं के फोटो खींचे और उनका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। एक छात्रा ने हिम्मत दिखाई और मनचलों से भिड़ गई। उसे देख बाकी छात्राओं ने भी एक मनचले को दबोच लिया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। आरोपी युवक दूसरे समुदाय के थे, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। वहीं छात्राओं के परिजन और लोगों ने माधवपुरम चौकी और ब्रह्मपुरी थाने में जमकर हंगामा किया। भाजपा नेता थाने में धरना देकर बैठ गए।

विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब साढे़ 12 बजे माधवपुरम क्षेत्र निवासी तीन छात्राएं कोचिंग से लौट रही थीं। माधवपुरम स्थित शहीद मंगल पांडेय कॉलेज के पास तीन मनचलों ने उनसे छेड़खानी शुरू कर दी। एक छात्रा ने विरोध किया तो अन्य छात्राओं ने भी हिम्मत दिखाते हुए एक मनचले को दबोच लिया। जबकि दो फरार हो गए। यह देख आसपास के लोगों और छात्राओं ने मनचले की जमकर धुनाई की। इसके बाद छात्राओं के परिजन आरोपी को लेकर माधवपुरम चौकी पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। बाद में ब्रह्मपुरी थाने भी पहुंचे। वहीं भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा भी कार्यकर्ताओं के साथ थाने पर पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। भाजपाइयों और छात्राओं के परिजनों ने आरोपियों पर गुंडा एक्ट लगाने और मौके से भागे दोनों युवकों को जल्द पकड़कर जेल भेजने की मांग की।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट 
ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लखीपुरा निवासी शोएब है। छात्रा की तहरीर पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूछताछ में उसने अपने बाकी साथियों के नाम नहीं बताए हैं। उनका पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी के पास भी छेड़छाड़, कैसे करें खाकी पर भरोसा

Mnclon beaten by students, BJP members surrounded the police station
ब्रह्मपुरी थाने में धरने पर बैठे भाजपाई

ब्रह्मपुरी थाने पर भाजपाई आरोपियों पर गुंडा एक्ट लगाने की मांग पर अड़ गए। उनका कहना था कि पुलिस चौकी के पास छेड़खानी होगी तो लोग पुलिस पर क्या भरोसा करेंगे। बदमाशों में पुलिस का कोई डर नहीं है। यही हाल रहा तो बहन बेटियां स्कूल कॉलेज आना जाना भी छोड़ देंगी। भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा का कहना था कि क्या छेड़छाड़ करने वालों पर गुंडा एक्ट लगाने में कोई पाबंदी है। ऐसे लोगों पर गुंडा एक्ट लगाकर लंबे समय तक जेल में रखा जाए, ताकि और लोगों को भी नसीहत मिले। छेड़छाड़ की मामूली धारा में कार्रवाई करने से ऐसी घटना रुकने वाली नहीं है। इंस्पेक्टर ने उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया। 

आए दिन होती हैं छेड़छाड़ की घटनाएं
शहर में आए दिन छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में ही गणतंत्र दिवस पर कॉलेज से लौट रही एक छात्रा से बीच बाजार छेड़खानी हुई थी। शारदा रोड पर भी कॉलेज की छात्राओं से छेड़छाड़ की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही दिल्ली रोड पर रात को घर लौट रही युवती से छेड़खानी की गई। युवती ने आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed