{"_id":"6ae9fe150f15ffecd208bc1e","slug":"mmh-college-defeated-meerut-college-by-three-wickets-meerut-news-c-72-1-mct1009-162176-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एमएमएच कॉलेज ने मेरठ काॅलेज को तीन विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एमएमएच कॉलेज ने मेरठ काॅलेज को तीन विकेट से हराया
विज्ञापन
- सीसीएसयू की अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में गाजियाबाद ने जीता खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता का खिताब एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद ने अपने नाम कर लिया। विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में एमएमएच कॉलेज ने मेरठ कॉलेज को तीन विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
टॉस जीतकर एमएमएच कॉलेज ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ कॉलेज की टीम 29 ओवर में 137 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से अधिराज ने 41, राहुल ने 35 और ईशु ने 23 रन बनाए। एमएमएच कॉलेज की ओर से अब्दुल्ला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके जबकि रवि ने तीन और कुणाल ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएमएच कॉलेज की टीम ने युगदीप सैनी के 41 और शिवम शर्मा के 43 रनों की बदौलत 25 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मेरठ कॉलेज की ओर से हर्षवर्धन और यशु ने दो-दो विकेट लिए।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि एसपी क्राइम मेरठ एवं पूर्व सीके नायडू ट्रॉफी खिलाड़ी अवनीश कुमार ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही लखनऊ में होने वाली नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए विवि की टीम में चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजन सचिव प्रो. वीरेंद्र कुमार, विवि के पर्यवेक्षक प्रो. भीष्म सिंह, आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।