{"_id":"6ad61e18af0dcb7bbd0365d1","slug":"mlc-elections-sp-assigns-duties-to-booth-agents-and-booth-in-charges-meerut-news-c-14-1-mrt1001-1334389-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव : सपा ने बूथ एजेंट और बूथ प्रभारियों की लगाई ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव : सपा ने बूथ एजेंट और बूथ प्रभारियों की लगाई ड्यूटी
विज्ञापन
- पार्टी कार्यालय पर हुआ मंथन, जीत का संकल्प लिया
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठन स्तर पर चुनावी बिसात बिछाते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जेल चुंगी स्थित जिला कार्यालय पर दिनभर मतदान को लेकर मंथन और तैयारियां की गईं। इस चुनाव के लिए 77 बूथों पर बूथ एजेंट और बूथ प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की गई। ये प्रभारी सीधे क्षेत्र में उतरकर स्नातक मतदाताओं से संपर्क साधेंगे और उन्हें मतदान के प्रति जागरूक करेंगे।
सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने कहा कि स्नातक चुनाव में सफलता की कुंजी मजबूत बूथ प्रबंधन है। कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं को जोड़ें। उन्हें बताएं कि शिक्षित युवाओं, कर्मचारियों और शिक्षकों की आवाज सपा ही मजबूती से उठाती आई है। बता दें कि एमएलसी चुनाव में मतदान 23 अक्तूबर को होगा।