UP MLC Election 2022: प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान हुए संपन्न, चंदौली में सबसे ज्यादा 99.01 फीसदी वोटिंग हुई
{"_id":"6250fe15dd45a849303fb6df","slug":"up-mlc-election-2022-up-legislative-council-elections-2022-polling-voting-live-updates-contest-between-bjp-and-samajwadi-party","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP MLC Election 2022: प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान हुए संपन्न, चंदौली में सबसे ज्यादा 99.01 फीसदी वोटिंग हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 09 Apr 2022 06:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 09 Apr 2022 06:42 PM IST
खास बातें
यूपी विधान परिषद चुनाव 2022 के लिए आज वोटिंग हुई। 27 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शाम चार बजे तक मतदान हुए। बता दें कि ज्यादातर सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। हालांकि 12 अप्रैल को परिणाम घोषित होंगे जिसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि दोनों पार्टियों में से कौन बाजी मारता है। यहां पढ़ें दिनभर के सारे अपडेट्स-
विज्ञापन
मतदान करने के बाद रानी पक्षालिका सिंह व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:42 PM, 09-Apr-2022
आगरा-फिरोजबाद एमएलसी सीट पर 98.06 फीसदी मतदान
शाम चार बजे तक आगरा-फिरोजबाद एमएलसी सीट पर 98.06 फीसदी मतदान हुआ है। आगरा में 16 बूथों पर 98.88 और फिरोजबाद के नौ बूथों पर 96.87 फीसदी वोट पड़े हैं।
06:25 PM, 09-Apr-2022
मेरठ में कुल 98.93 फीसदी मतदान हुआ।
- 1678 में से 1660 वोट पड़े।
विज्ञापन
06:00 PM, 09-Apr-2022
पीलीभीत-शाहजहांपुर में वोटरों का दिखा उत्साह, 97.38 प्रतिशत मतदान
विधान परिषद के पीलीभीत-शाहजहांपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया।
शाहजहांपुर-पीलीभीत के 27 केंद्रों पर 4193 मतदाता मतदान कर रहे हैं। शाहजहांपुर के 18 मतदान केंद्रों पर कुल 2440 जबकि पीलीभीत के नौ केंद्रों पर 1753 वोटर हैं। सुबह आठ बजे से चल रही मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे समाप्त हुई।
27 बूथों में 97.38 फीसदी वोटिंग हुई है। इस सीट के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा से डॉ. सुधीर गुप्ता, सपा से अमित यादव रिंकू और नाजमा बेगम व विश्वदीपक किस्मत आजमा रहे हैं।
शाहजहांपुर-पीलीभीत के 27 केंद्रों पर 4193 मतदाता मतदान कर रहे हैं। शाहजहांपुर के 18 मतदान केंद्रों पर कुल 2440 जबकि पीलीभीत के नौ केंद्रों पर 1753 वोटर हैं। सुबह आठ बजे से चल रही मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे समाप्त हुई।
27 बूथों में 97.38 फीसदी वोटिंग हुई है। इस सीट के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा से डॉ. सुधीर गुप्ता, सपा से अमित यादव रिंकू और नाजमा बेगम व विश्वदीपक किस्मत आजमा रहे हैं।
05:57 PM, 09-Apr-2022
सहारनपुर में 96.87, शामली में 97.54 और मुजफ्फरनगर में 95.67 फीसदी मतदान हुए
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर प्राधिकारी निवार्चन क्षेत्र के विधान परिषद के चुनाव में तीनों जिलों में 96.69 प्रतिशत मतदान हुआ। सहारनपुर में 96.87 प्रतिशत, शामली में 97.54 प्रतिशत और मुजफ्फरनगर में 95.67 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
05:55 PM, 09-Apr-2022
अमरोहा में सर्वाधिक 99, मुरादाबाद में 98, बिजनौर में 96, संभल में 97 फीसदी पड़े वोट
मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र (एमएलसी) चुनाव को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह दस बजे तक 32 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। शाम चार बजे तक चार जिलों के इस चुनाव में सभी 35 मतदान केंद्रों पर ओवरऑल 97 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
अमरोहा में सर्वाधिक 99 फीसदी और बिजनौर में सबसे कम 96 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मुरादाबाद में 98 तो संभल में 97 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। भाजपा और सपा प्रत्याशी के सीधे मुकाबले में शनिवार भाजपा खेमे में मतदान को लेकर अधिक उत्साह देखा गया।
अमरोहा में सर्वाधिक 99 फीसदी और बिजनौर में सबसे कम 96 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मुरादाबाद में 98 तो संभल में 97 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। भाजपा और सपा प्रत्याशी के सीधे मुकाबले में शनिवार भाजपा खेमे में मतदान को लेकर अधिक उत्साह देखा गया।
05:50 PM, 09-Apr-2022
कानपुर-फतेहपुर में शाम चार बजे तक कुल 97.38 फीसदी मतदान
विधान परिषद कानपुर-फतेहपुर में शाम चार बजे तक 97.38 फीसदी मतदान हुए। यहां कुल 1563 वोट पड़े, जिनमें 928 पुरूष और 634 महिला मतदान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:28 PM, 09-Apr-2022
झांसी में 98.90 प्रतिशत मतदान
विधान परिषद की झांसी-ललितपुर-जालौन सीट पर 98.90 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सर्वाधिक वोटिंग ललितपुर में 99.12 प्रतिशत हुई। जबकि, जालौन में 98.94 तथा झांसी में 98.71 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
05:18 PM, 09-Apr-2022
चंदौली में सबसे ज्यादा 99.01 फीसदी मतदान दर्ज हुए
वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के लिए वाराणसी, भदोही और चंदौली जिले में बनाए 26 बूथों पर चार बजे तक 98.525 फीसदी मतदान हुआ। वाराणसी में 97.97, भदोही में 98.67 और चंदौली में सबसे ज्यादा 99.01 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।
05:12 PM, 09-Apr-2022
मऊ जिले में बनाए गए 10 बूथों पर चार बजे तक 98.95 फीसदी मतदान
आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के लिए मऊ जिले में बनाए गए 10 बूथों पर चार बजे तक 98.95 फीसदी मतदान। वहीं वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए भदोही के 6 बूथों पर कुल 98.67 फीसदी मतदान हुआ।
05:08 PM, 09-Apr-2022