फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MLC Elections: 18 candidates in the fray; contenders busy building momentum

एमएलसी चुनाव: 18 प्रत्याशी मैदान में, माहौल बनाने में जुटे उम्मीदवार

Tue, 20 Oct 2026 08:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
MLC Elections: 18 candidates in the fray; contenders busy building momentum
- मेरठ सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक चुनाव में भाजपा-सपा ने प्रचार किया तेज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव में नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रकि्रया पूरी हो गई है। 23 अक्तूबर को सुबह 8 से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतगणना 27 अक्तबूर को होगी।
शिक्षक सीट पर 10 और स्नातक सीट पर 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। दोनों सीटों पर भाजपा और सपा के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों ने प्रचार तेज कर दिया है। सभी अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। कोई शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दे रहा है तो कोई स्नातक मतदाताओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का दावा कर रहा है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 1,28,595 मतदाता है। 127 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 64,525 मतदाता और 121 मतदान केंद्र हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के के दिनेश गोयल और सपा के प्रमेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा अमित जैन, दुष्यंत, मोहम्मद अकरम रजा, राहुल कुशवाहा, विक्रांत त्यागी और विजय कुमार त्यागी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के श्रीचंद शर्मा और सपा के नितिन कुमार तोमर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा कुलदीप मलिक, तनुज गंभीर, पंकज कुमार, बाकिर हुसैन, स्वराज पाल, सुशील, डॉ. सुशील कुमार पुंडीर और हरकेश सिंह निर्दलीय प्रत्याशी हैं। सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी और भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने मजबूती से चुनाव लड़ने और दोनों सीटों पर अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशी की जीत का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed