फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MLA, SDM reached the spot on the complaint of villagers

राशन विक्रेता की शिकायत मिलने पर विधायक तहसील अधिकारियो ंको लकर पहुंचे गांव।

Fri, 10 Apr 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
MLA, SDM reached the spot on the complaint of villagers
ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विधायक, एसडीएम
विज्ञापन

मवाना। गांव ऐंची खुर्द में पूरा राशन नहीं दिए जाने की शिकायत पर विधायक दिनेश खटीक, एसडीएम ऋषिराज, आपूति निरीक्षक रविंद्र कुमार पुलिस के साथ गांव पहुंचे। विधायक ने डीलर को सही और पूरा राशन वितरित करने के निर्देश दिए। वहीं एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक से जल्द जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
गांव ऐंची खुर्द के ग्राम प्रधान पति ने विधायक से शिकायत की डीलर ग्रामीणों को पूरा राशन नहीं दे रहा है। जिस पर विधायक दिनेश खटीक तहसील के अधिकरियों को लेकर गांव पहुंचे तथा राशन विक्रेता की जांच कराई। विधायक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि राशन विक्रेताओं की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने एसडीएम से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं विधायक ने हेल्पलाइन नंबर 9412365571, 9870841220, 8887150845 जारी करते हुए लोगों से अपील की, यदि किसी को राशन मिलने में परेशानी आ रही है तो इन नबंरों पर शिकायत करें, वे स्वयं अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों के बयान लिए। रामू, संजय, बाला, अंगूरी देवी, आरती, गीता आदि ने अधिकारियों को बताया कि राशन विक्रेता उनको पूरा राशन नहीं देता है। श्याम सिंह ने बताया कि राशन विक्रेता ने अपने परिवार के कुछ लोगों के नाम उसके राशन कार्ड में अंकित कर रखा है। जिनका राशन वही रख लेता है। वहीं अंत्योदय कार्ड धारक जिनको फ्री राशन देने के आदेश हैं उनसे पैसा ले रहा है। उन्होंने एसडीएम से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जा रही है। डीलर पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को दिए 30 हजार रुपये
मवाना। विधायक दिनेश खटीक को ग्रामीणों ने बताया कि गांव के रामू पुत्र नत्थू और उसकी पत्नी भी बीमार है। उन्होंने बताया कि पैसा नहीं होने के कारण डेढ़ साल पहले एक बेटा गुजर गया था। दूसरे बेटे के दोनों हाथ खराब हैं। आय का कोई साधन नहीं है। जिस पर विधायक दिनेश खटीक ने इस परिवार को 30 हजार रुपये व खाद्य सामग्री प्रधान पति को दी। प्रधान पति ने उक्त धनराशि व सामग्री पीड़ित परिवार को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed