फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MLA protst on cow's death

गोवंश की मौत पर भड़के विधायक

Wed, 11 Dec 2019 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
MLA protst on cow's death
मोदीपुरम। कृषि विवि में चिकित्सकों की लापरवाही से गाय की मौत के मामले में श्रीहरि गौ सेवा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष नगेंद्र गोस्वामी ने विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल से शिकायत की। इस पर विधायक कृषि विवि के वेटनरी कॉलेज पहुंचे। वहां गाय का शव देखकर भड़क गए। उन्होंने चिकित्सकों को आडे़ हाथों लिया।
विज्ञापन

नगेंद्र गोस्वामी ने विधायक को बताया कि गोवंशों के उपचार में लापरवाही बरती जा रही है। पहले भी कई गोवंशों की मौत हो चुकी है। वहीं निरीक्षण के दौरान विधायक ने चिकित्सकों का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया तो कई चिकित्सकों की उपस्थिति 6 तारीख के बाद दर्ज नहीं मिली। विधायक ने इस लापरवाही की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही। विधायक के निरीक्षण की जानकारी के बाद भी चिकित्सक अजित कुमार कार्यालय देर से पहुंचे। इस दौरान सचिव उमा शर्मा, पार्षद विक्रांत ढाका, नीरज मित्तल, कल्पना पांडे, रोहित पवार और ठाकुर जतिन, मनिंदर विहान, पंकज चौधरी अंकुर गुप्ता, सरजीत मावी, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे। विधायक का प्रोटोकॉल नहीं जानते क्या
विज्ञापन

विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल का संदेश मिलने के बाद भी चिकित्सक करीब 45 मिनट देर से पहुंचे। इस पर विधायक ने उनसे कहा कि क्या प्रोटोकॉल की जानकारी नहीं। निरीक्षण की जानकारी के बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर के बाद की उपस्थिति दर्ज नहीं है। इससे साफ नजर आ रहा है कि काम सही तरीके से नहीं हो रहा है। विधायक ने मामले की शिकायत राजभवन और मुख्यमंत्री करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को बदनाम करने का प्रयास
विधायक ने कहा कि लापरवाह चिकित्सक सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। विवि में श्रीहरि गौ सेवा धाम ट्रस्ट के सेवक गाय की सेवा के लिए आते हैं। डॉक्टरों को इनसे सीख लेनी चाहिए।

वर्जन--
गोवंश की मौत पर विधायक ने नाराजगी जताई है। हालांकि गोवंश के उपचार में कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है। उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं होने के संबंध में जानकारी की जाएगी।
-डॉ. तरुण कुमार सरकार, एचओडी, वेटनरी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed