{"_id":"5d1bbece8ebc3e3cac2855d2","slug":"mla-driver-crime-sardana-news-mrt431291598","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवालखास विधायक के चालक ने रोहटा थाने के दरोगा को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिवालखास विधायक के चालक ने रोहटा थाने के दरोगा को धमकाया
विज्ञापन
रोहटा पुलिस की हिरासत में क्षेत्रीय विधायक का चालक।
- फोटो : SARDANA
विधायक के चालक ने फोन पर दरोगा को धमकाया, बलिया ट्रांसफर करा दूंगा
सरूरपुर। सिवालखास भाजपा विधायक के चालक ने एक युवती की बरामदगी को लेकर थाने के दरोगा को धमकाया। काम न होने पर बलिया ट्रांसफर कराने की धमकी दी। पुलिस ने देररात आरोपी चालक और एक अन्य को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया। हालांकि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। वहीं विधायक ने कानून तोड़ने वाले पर कार्रवाई की बात कही है।
सिवालखास क्षेत्र के भाजपा विधायक जितेंद्र सिंह की गाड़ी चालक गुलाब सिंह निवासी गांव सतवाई ने सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे रोहटा थाने पर तैनात दरोगा अनुज कुमार के पास कॉल की। कॉल के दौरान बताया कि वह विधायक जितेंद्र सिंह सतवाई का गाड़ी चालक बोल रहा है। चालक ने दरोगा से बताया कि उसके गांव के ही दोस्त की एक लड़की गायब चल रही है जिसे जल्द से जल्द बरामद कर ले आए। इतना ही नहीं चालक ने कहा कि यह मेरा निजी मामला है। जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। वरना बलिया तबादला करा दिया जाएगा। दरोगा अनुज कुमार के मुताबिक आरोपी गुलाब ने गाली गलौज तक कर डाली। दरोगा ने पूरा मामला एसओ रोहटा धनवीर सिंह बताया। पूरी घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को देने के बाद विधायक को भी अवगत कराते हुए नाराजगी जाहिर की गई। पुलिस ने देररात ही आरोपी चालक गुलाब को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया। पूरे मामले में थान प्रभारी धनवीर सिंह ने जांच के नाम पर पल्ला झाड़ते हुए कुछ भी कहने से इंकार किया। दूसरी दरोगा अनुज कुामर ने भी मामले की पुष्टि करते हुए अधिकारियों से न्याय मांगा है।
कानून सबके लिए बराबर
कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। कानून सबके लिए बराबर है। - विधायक जितेंद्र सिंह