फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MLA Dinesh Khatik and Ravindra Chaudhary gave more than one lakh funds for the construction of the temple

विधायक दिनेश खटीक और रविंद्र चौधरी ने मंदिर निर्माण के लिए दी एक-एक लाख से अधिक की धनराशि

Sun, 17 Jan 2021 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
MLA Dinesh Khatik and Ravindra Chaudhary gave more than one lakh funds for the construction of the temple
विधायक दिनेश खटीक और रविंद्र चौधरी ने मंदिर निर्माण के लिए दी एक-एक लाख से अधिक की धनराशि
विज्ञापन

मवाना/परीक्षितगढ़। अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि दिए जाने का सिलसिला जारी है। मवाना में विधायक दिनेश खटीक और परीक्षितगढ़ में डीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक रविंद्र चौधरी ने एक लाख से अधिक की धनराशि संघ कार्यकर्ताओं को दी।
विधायक दिनेश खटीक ने राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत एक लाख 11 हजार 111 रुपये की सहयोग राशि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं को दी। इस मौके पर जिला प्रचारक ललित शंकर, सह जिला संघचालक जयप्रकाश गुप्ता, नगर संघ चालक अंशु गौतम, जिला व्यवस्था प्रमुख आदित्य रस्तोगी, भाजपा नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, महामंत्री विवेक रस्तोगी, मीडिया प्रभारी दीपक कश्यप, विभाग के पर्यावरण गतिविधि प्रमुख विद्यासागर आदि स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, परीक्षितगढ़ में डीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी ने भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए नगर संघ संचालक मूलचंद बंसल, नगर कार्यवाह मनोज, नगर प्रमुख संजीव बंसल, मंडल अध्यक्ष सुंदर चौधरी को एक लाख एक हजार रुपये का चेक देकर सहयोग किया। रविंद्र चौधरी ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि सैकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण होता देखेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य विनोद, शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र की धनराशि
माछरा। क्षेत्र के गांवों में अयोध्या में मंदिर निर्माण हेतु समर्पण राशि एकत्र की गई। गांव फतेहपुर नारायण में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किठौर संदीप त्यागी ने साथियों के साथ घर-घर जाकर लोगों से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग मांगा। गांव के प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण से मंदिर निर्माण हेतु समर्पण राशि एकत्र करने की शुरूआत हुई, जिसमें रिंकू त्यागी, महंत ब्रह्मानंद, विनोद मुखिया, अतुल कुमार, हरिओम त्यागी, अमित त्यागी, निशांत त्यागी, राजेंद्र ठेकेदार, कृष्ण, संजय, टेकचंद आदि सभी ने उत्साह के साथ भगवान राम के नाम पर समर्पण राशि दी। उधर, गांव साफियाबाद लोटी में ग्राम प्रधान ऋषिपाल अधाना, प्रधान पंकज सिंह अटोला, सोहनवीर, रणजीत सिंह, सुरेश चंद शर्मा, आदेश अधाना, महेश शर्मा आदि ने भी घर-घर जाकर मंदिर के निर्माण हेतु समर्पण राशि एकत्र की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed