फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MIT orgnised the annual function Mridang-2020

एमआईटी में वार्षिकोत्सव मृदंग-2020 का आयोजन

Sat, 29 Feb 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
MIT orgnised the annual function Mridang-2020
मेरठ। किसी ने गीत सुनाकर समां बांधा तो किसी ने शानदार डांस से दूसरों को भी थिरकने को मजबूर कर दिया। वहीं, बैंड की धुनों ने छात्र-छात्राओं में जोश भर दिया। शाम को फैशन शो ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया। मौका शुक्रवार को परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी-एमआईटी के वार्षिकोत्सव मृदंग-2020 के आयोजन का रहा।
विज्ञापन

मृदंग की शुरुआत गणेश पूजा, सरस्वती वंदना और विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य की प्रस्तुति से हुई। छात्रों ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत थीम पर आधारित कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के लोकनृत्य पेश कर संस्कृति को दर्शाया। मृदंग में छात्र-छात्राओं ने सिंगिंग कंप्टीशन आवाज ए विरासत में एक से बढ़कर एक बॉलीवुड और हॉलीवुड के नए-पुराने गीतों से समां बांधा। सुन रहा है ना तू सुनाया तो किसी ने तुझे कितना चाहने लगे हम...गीत गुनगुनाकर सभी को गुनगुनाने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं, इस लम्हे को रोक दूं, या मैं खुद को इसमें झोंक दू... एवं सूरज डूबा है यारों दो घूंट नशेे के मारो... गाने पर छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया। वहीं, एसिड अटैक, बलात्कार, कन्या भ्रूण हत्या आदि सामाजिक मुद्दों को नाटक के जरिए इस तरह प्रस्तुत किया कि हर कोई स्तब्ध रह गया। दोपहर को बैटल ऑफ बैंड प्रतियोगिता में तीन टीमों ने भाग लिया। एक से बढ़कर एक बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति ने मृदंग की सांस्कृतिक संध्या को सुरमयी बना दिया। बैंड पर छात्र-छात्राओं ने मोको कहां ढूंढे रे बंदे मैं तो तेरे पास... कलाम सुनाकर कबीर एवं बाबा फरीद आदि सूफी संतों का इंसानियत का संदेश प्रस्तुत किया। शाम को नीव बैंड परफॉर्मेंस ने बॉलीवुड गीतों पर धमाकेदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शाम में फैशन शो द मिराज रहा। फैशन शो में इंडो वेस्टर्न, गोअनेसे बॉलीवुड वेडिंग के साथ आकर्षक परिधान पहनकर सोशल थीम पर आधारित संदेश दिया। रैंप वॉक ने हर किसी का मन मोह लिया। वहीं, छात्र डीजे नाइट पर खूब थिरके।
विज्ञापन

इन्होंने किया शुभारंभ
एक दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, डायरेक्टर डॉ. आलोक चौहान, प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु शर्मा कोऑर्डिनेटर नीरज कांत शर्मा, स्वाति शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर बीफार्मा प्रिंसिपल डॉ. नीरज कांत शर्मा, केएन त्रिपाठी, सूरज मलिक, सुरेश हंस, मोहम्मद इकबाल, अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed