फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission Shakti: Women made aware in Mainaputhi

मिशन शक्ति : मैनापूठी में महिलाओं को जागरूक किया

Fri, 03 Oct 2025 06:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Mission Shakti: Women made aware in Mainaputhi
सरूरपुर। गांव मैनापूठी में मिशन श​क्ति के दौरान आयोजित कार्यक्रम। संवाद
सरूरपुर। गांव मैनापूठी में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं और ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। टीम ने मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका और महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112 आपातकालीन सेवा, 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 बाल हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन के महत्व को समझाया। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए इन हेल्पलाइन नंबरों को सदैव याद रखना चाहिए। इस दौरान ग्राम प्रधान, महिला बीट अधिकारी, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बीसी सखी, आशा वर्कर्स और ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, गांव सरूरपुर खुर्द में मंगल दलों एवं प्रांतीय रक्षक दल द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन, महिला सशक्तीकरण आदि के बारे में जानकारी दी। मिशन शक्ति के तहत जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अभिनव, डॉ. एमएल खंडेलवाल समेत गांव की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed