फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2024: Minister Somendra Tomar said that government will make a law to control paper leaks

Mission 2024: मंत्री सोमेंद्र तोमर बोले- पेपर लीक नियंत्रण के लिए कानून बनाएगी सरकार

Mon, 15 Apr 2024 06:46 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 15 Apr 2024 06:46 PM IST
सार

Mission 2024 : मुजफ्फरनगर में मंत्री सोमेंद्र तोमर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार पेपर लीक नियंत्रण के लिए कानून बनाएगी।

विज्ञापन
Mission 2024: Minister Somendra Tomar said that government will make a law to control paper leaks
मंत्री सोमेंद्र तोमर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए कार्य किए जाएंगे। सरकार पेपर लीक नियंत्रण के लिए भी कानून बनाएगी।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में महावीर चौक स्थित होटल में जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने पत्रकारों से बातचीत में संकल्प पत्र की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देशभर के लोगों से 15 लाख सुझाव मिले हैं। भाजपा ने अपने सभी संकल्प को पूरा किया है। आगे भी संकल्प पत्र में जो वादा किया है, उसे पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन

भाजपा ने 80 करोड़ लोगों के लिए मुफ्त राशन की व्यवस्था कर 25 करोड़ को गरीबी के दायरे से बाहर निकाला है। राशन योजना आगे पांच साल तक ऐसे ही चलती रहेगी। चार करोड़ घर बनाए हैं, अभी आगे भी तीन करोड़ और पक्के मकान बनवाएं जाएंगे। हर घर जल योजना, मुफ्त बिजली कनेक्शन, इलेक्ट्रिक वाहन के लिए मुफ्त चार्जिंग व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: जयंत का अखिलेश पर पलटवार, बोले- शतरंज की ढाई चाल से गठबंधन को देंगे शिकस्त, 'यूपी भगवान राम की भूमि'

नारी सशक्तिकरण और मातृ शक्ति के लिए महिलाओं को आरक्षण दिया गया। पाइप लाइन के माध्यम से घर-घर तक गैस पहुंचाई गई। किसान सम्मान निधि, मत्स्य पालन, रेहड़ी-पटरी वाले की ऋण सीमा को बढ़ाकर 50 हजार तक करना, पीएम विश्वकर्मा योजना में विस्तार, आयुष्मान योजना, 5जी से 6जी करना, सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित करना, एंजुकेशन पॉलिसी, खेल क्षेत्र, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र आदि को संकल्प पत्र में लिया गया है। इस मौके पर कार्तिक काकरान, अभिषेक चौधरी, अचिंत मित्तल, शरद शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: कैराना लोकसभा सीट: कास्ट फैक्टर और त्रिकोणीय मुकाबला, मुस्लिम-गुर्जर और ठाकुर वोट पाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed