फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2024: BJP emphasis on strengthening the organization, Yaduvansh will appeal to the West for Lok Sabha

Mission 2024: संगठन को मजबूत करने पर भाजपा का जोर, लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम को साधेंगे यदुवंश

Tue, 21 Nov 2023 03:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Nov 2023 03:18 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी मिशन 2024 को लेकर भाजपा संगठन को मजबूत करने में जुटी है। सोमवार को भाजपा ने जिला और क्षेत्र स्तर पर प्रभारियों की लिस्ट जारी कर जिम्मेदारियों सौंप दी हैं। मेरठ में मयंक गोयल को जिला प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
Mission 2024: BJP emphasis on strengthening the organization, Yaduvansh will appeal to the West for Lok Sabha
सुभाष यदुवंश - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए बिसात बिछानी शुरू कर दी है। संगठन को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को क्षेत्रीय प्रभारी, जिला-महानगर प्रभारियों का एलान कर दिया है। प्रदेश महामंत्री और एमएलसी सुभाष यदुवंश को पश्चिमी क्षेत्र का प्रभारी बनाते हुए लोकसभा चुनाव के लिए 14 जिलों को साधने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन


सुभाष यदुवंश बस्ती मंडल से विधान परिषद सदस्य हैं। अप्रैल 2022 में उन्होंने अखिलेश यादव के करीबी संतोष यादव को विधान परिषद चुनाव स्थानीय निकाय में रिकॉर्ड मतों से हराया। छात्र राजनीति से ही वे एबीवीपी के पदाधिकारी रहे। 
विज्ञापन

2006 में उनको भाजयुमो का राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। भाजयुमो उत्तराखंड के प्रभारी रहे। 2016 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य की टीम में उनको प्रदेश मंत्री का दायित्व मिला।

स्वतंत्र देव सिंह के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में उनको प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की टीम में उन्हें एमएलसी रहते हुए दोबारा से प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिली।

इंजीनियर रहे सुभाष यदुवंश को अच्छा संगठनकर्ता माना जाता है। उनकी संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए ही पश्चिमी यूपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यदुवंश को संगठन के साथ पश्चिम क्षेत्र में छह हारी हुईं लोकसभा सीटों सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, संभल, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद को जिताने के साथ पुरानी जीते हुई सीटों पर विजय दिलाने की भी चुनौती रहेगी।

मेरठ जिले के मयंक गोयल, महानगर के विजय शिवहरे बनाए प्रभारी
पश्चिम क्षेत्र के सभी 19 जिलों के प्रभारियों की सूची भी जारी की गई है। मेरठ जिले के प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल को बनाया गया है। महानगर के प्रभारी आगरा से एमएलसी विजय शिवहरे को बनाया गया है।

रामपुर के राजा वर्मा, मुरादाबाद महानगर और जिले के राजेश यादव, शामली के विकास अग्रवाल, अमरोहा के सत्यपाल पाल, बिजनौर के हरिओम शर्मा, सहारनपुर महानगर के वाईपी सिंह, सहारनपुर जिले के डीके शर्मा, मुजफ्फरनगर के सूर्य प्रकाश पाल, गाजियाबाद महानगर एवं जिले के एमएलसी मानवेंद्र सिंह, हापुड़ के सत्यपाल सैनी, नोएडा महानगर के कांता कर्दम, गौतमबुद्धनगर के प्रमोद गुप्ता, बागपत के चंद्र मोहन, संभल से हेमंत राजपूत और बुलंदशहर के प्रभारी बसंत त्यागी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed