फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2023: Congress will conduct public relations with intellectuals across the country via campaign

Mission 2023: कुनबा बढ़ाने के लिए देशभर में बुद्धिजीवी वर्ग से जनसंपर्क करेगी कांग्रेस, चलाएगी अभियान

Sun, 15 Oct 2023 05:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 15 Oct 2023 05:36 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपना कुनबा बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए कांग्रेस अभियान चलाकर देशभर में बुद्धिजीवियों से संपर्क साधेगी।

विज्ञापन
Mission 2023: Congress will conduct public relations with intellectuals across the country via campaign
सांसद राहुल गांधी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियां शुरू कर चुकी हैं। रालोद जहां खेलों के महाकुंभ से युवाओं को लुभाने का प्रयास करेगा तो कांग्रेस भी अपना कुनबा बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कांग्रेस ने बुद्धिजीवियों से संपर्क साधने की कवायद शुरू की है। इसके लिए खास अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


 कांग्रेस अपना कुनबा बढ़ाने के लिए देशभर में बुद्धिजीवी वर्ग से जनसंपर्क करेगी। इसकी शुरूआत 20 अक्तूबर से की जाएगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा से देश की जनता में कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:UP: संगीत सोम के तीखे बोल, कहा-साप्ताहिक पैंठ के पैसे से हमास जैसा संगठन बनाने की साजिश, AMU में डाला जाए ताला

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस विचार विभाग के राष्ट्रीय महासचिव रघुनंदन त्यागी ने बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में ही नहीं बल्कि कई प्रदेशों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का ही परचम लहराएगा। अब देश का बुद्धिजीवी वर्ग भाजपा की जुमलेबाजी से परेशान हो चुका है। कांग्रेस बुद्धिजीवी वर्ग के बीच पहुंच रही है।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ उमड़ा जनसैलाब इसका उदाहरण है। कांग्रेस विचार विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद गिरिजा व्यास लगातार राज्यों भ्रमण कर रही हैं। विचार विभाग के जिलाध्यक्ष हरीश त्यागी ने भी आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed