फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2022: CM Yogi and Priyanka Gandhi programs will be held in Meerut in October

मिशन 2022: श्राद्ध पक्ष से किनारा, अब अक्तबूर में होंगे सीएम योगी और प्रियंका गांधी के कार्यक्रम

Sun, 26 Sep 2021 11:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Sep 2021 11:18 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मेरठ में पैरालंपिक खिलाड़ियों का सम्मान और खेल विवि का शिलान्यास करना है। वहीं इस बार कांग्रेस मेरठ से चुनावी आगाज शुरू करना चाहती है। लेकिन दोनों ही पार्टी नेताओं ने अपने कार्यक्रम अक्तूबर के लिए टाल दिए हैं। 

विज्ञापन
Mission 2022: CM Yogi and Priyanka Gandhi programs will be held in Meerut in October
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के आगाज के लिए क्रांतिकारी धरती मेरठ पर सबकी निगाहें हैं। सत्ताधारी पार्टी भाजपा अब शिलान्यास और लोकार्पण के लिए योजना तैयार कर रही है। वहीं इस बार कांग्रेस मेरठ से चुनावी आगाज शुरू करना चाहती है। मुख्यमंत्री और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सितंबर में होने वाली रैली को टाल दिया गया है। उनके इस फैसले को इसे श्राद्ध पक्ष से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पैरालंपिक खिलाड़ियों का सम्मान और खेल विवि का शिलान्यास करना है। इस बात को अब ओर भी मजबूती मिल गई है। जब लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए जाने वाले मंच के लिए निकाले टेंडर की तिथि को 28 सितंबर कर दिया गया है। इससे साफ है कि मुख्यमंत्री भी शुभ कार्य का आयोजन नवरात्रि के दौरान ही करेंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: निशाने पर सरकार: आज महापंचायत, रोटी लेकर उमड़ेंगे कई जिलों के किसान, ये हैं मांगें 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओबीसी मोर्चा का हुआ परिचय सम्मेलन
भाजपा ओबीसी मोर्चा का परिचय सम्मेलन क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष ओबीसी हरबीर पाल और कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल रहे। महानगर महामंत्री राजकुमार सोनकर, चरण सिंह लिसाड़ी, महानगर अध्यक्ष विनोद उपाध्याय रहे। अध्यक्षता पद्म सिंह सैनी और संचालन महामंत्री ज्ञानेंद्र कसाना ने किया। 


मस्जिदों में पर्चे न बांटने पर कांग्रेस नेता नसीम सैफी पदमुक्त
अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के संकल्प पत्र को मस्जिदों में नहीं बांटने पर मेरठ महानगर अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन नसीम सैफी को पदमुक्त कर दिया गया है। पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने महासचिव प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय चेयरमैन अल्पसंख्यक कमेटी इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पत्र लिखा है। पद पर दोबारा से बहाल करने की मांग की है।

प्रदेश के चेयरमैन शाहनवाज आलम ने नसीम सैफी को 16 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत मस्जिदों में पर्चे बांटने के निर्देश दिए थे। उन्होंने इन पर्चों को मस्जिदों में नहीं बांटा। इसके बाद उन पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed