मिशन 2019: अजित सिंह ने दिखाए तीखे तेवर, कहा सरकार नहीं ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी चला रहे मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजित सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर से ही भाजपा सत्ता में आई थी और यहीं से दफन होगी। कहा कि गाय ने पहले सरकार की फसल खाई और अब सरकार को खायेगी। गाय की हाय भाजपा को ले डूबेगी। कहा कि मोदी आसानी से सत्ता नहीं छोड़ने वाला। यदि सत्ता छुटी तो उसकी जगह तिहाड़ में होगी।
जिले में अब तक करीब आधा दर्जन जनसंवाद कार्यक्रम और जनसभाएं कर चुके छोटे चौधरी सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद डा. संजीव बालियान के गढ़ शाहपुर में सत्ता परिवर्तन रैली करने पहुंचे हैं। इसे उनका चुनावी शंखनाद माना जा रहा है।
वर्ष 2013 में हुए दंगे के बाद समीकरण ऐसे बदले कि भाजपा के सामने अन्य राजनैतिक दल टिक नहीं पाए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट राजनीति का केंद्र बिंदु रही राष्ट्रीय लोकदल के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया।
जाट वोटों बैंक को देखते हुए भाजपा ने मुजफ्फरनगर सांसद डा. संजीव बालियान को जाट नेता के रूप में प्रमोट कर दिया। उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह भी दी गई थी। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले जाट आरक्षण को लेकर भाजपा के खिलाफ उपजे विरोध को दूर करने के लिए भी पार्टी हाईकमान ने उन्हें आगे किया था।
यह शुरुआत भी शाहपुर से हो रही है। इस क्षेत्र में ही सांसद डा. संजीव बालियान का गांव कुटबा पड़ता है। संजीव बालियान ने भी कुटबा में 2013 में पहली बड़ी रैली की थी। कुटबा के ही विपिन बालियान चौधरी अजित सिंह की रैली के संयोजक हैं।
वह आम आदमी पार्टी छोड़कर हाल ही में रालोद में शामिल हुए हैं। रालोद के प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा का कहना है कि शाहपुर में आज सवेरे 11 बजे से होने वाली सत्ता परिवर्तन रैली में बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और अन्य वर्ग के लोग जुटेंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/