{"_id":"61103e148ebc3ef3985d8377","slug":"missing-woman-s-body-found-in-pond-sardana-news-mrt5510629133","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लापता महिला का शव तालाब में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से लापता महिला का शव तालाब में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से लापता महिला का शव तालाब में मिला
सरधना। छुर गांव निवासी एक महिला शनिवार रात घर से निकल गई। तलाश करने पर भी नहीं मिली। रविवार सुबह उसका शव गांव के बाहरी छोर पर स्थित तालाब में मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक महिला के पिता ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस लौट गई।
छुर निवासी विजयपाल की 40 वर्षीय बेटी मुनेश की शादी देवेंद्र निवासी अतलपुर किठौर के साथ हुई थी। उसके एक बेटा भी पैदा हुआ। किसी बात पर ससुराल वालों से विवाद हुआ, जिसके बाद से वह करीब 20 साल से छुर गांव में अपने मायके में रह रही थी। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी। परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान थी। शनिवार रात वह घर से कहीं निकल गई। उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका।
रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के तालाब में उसका शव पड़ा देखा। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर दिया। मुनेश के पिता विजयपाल ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस बिना किसी कार्रवाई के लौट गई। जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।