फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Missing son of BJP leader found in Benares for one and half year, police acted on warning of migration

मेरठ: भाजपा नेता का लापता बेटा डेढ़ साल बाद बनारस में मिला, पलायन की चेतावनी पर पुलिस ने किया बरामद

Thu, 04 Feb 2021 11:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 04 Feb 2021 11:15 PM IST
सार

- वहां एक होटल में काम कर रहा था विशाल, सकुशल मिलने से परिवार खुश

विज्ञापन
Missing son of BJP leader found in Benares for one and half year, police acted on warning of migration
vineet sharda bjp - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के जागृति विहार निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष सौमित्र के बेटे विशाल को डेढ़ साल बाद पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। वह बनारस में एक होटल में काम करता मिला है। उसके मिलने से परिवार काफी खुश है।

विज्ञापन


विशाल डेढ़ साल पहले अपने दोस्तों के साथ इलाहाबाद घूमने के लिए गया था। विशाल के सभी दोस्त लौट आए, लेकिन वह नहीं आया था।  इस मामले की शिकायत पीड़ित परिवार ने मेडिकल थाने में की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में भाजपा नेता ने 15 दिन पहले घर से पलायन करने का बोर्ड लगा दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद ही भाजपा नेता विनीत शारदा अग्रवाल समेत कई नेताओं में उसके घर जाकर जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों से बात की। एडीजी ने क्राइम ब्रांच की टीम को विशाल की तलाश में लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने विशाल को बनारस से बरामद कर लिया। वह एक होटल में काम कर रहा था। एडीजी राजीव सभरवाल का कहना है कि युवक के लापता होने की जानकारी लगते ही पुलिस टीम लगाई गई थी। लेकिन अब सफलता मिली है। विनीत शारदा ने भाजपा नेता के घर पर पहुंचकर विशाल का हाल जाना।

कार्यकर्ताओं पर आंच नहीं आने दूंगा : विनीत शारदा
भाजपा के बूथ अध्यक्ष सौमित्र शर्मा के बेटे विशाल शर्मा के घर लौट आने के बाद भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि वह पार्टी के किसी पर कार्यकर्ता पर आंच नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि 19 जनवरी को समाचार पत्रों में पलायन की खबर पढ़कर वह हैरान हो गए और तुरंत पीड़ित परिवार से मिल ढांढस बंधाया।

अगले ही दिन वह एडीजी से मिले, जिन्होंने उनके प्रयासों को बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह पुलिस योगी-मोदी की पुलिस है जो अपनी त्वरित कार्यवाही के लिए जानी जाती है।

घर लौटे विशाल शर्मा को उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर वह नौकरी करना चाहता है तो नौकरी वरना व्यापार के लिए वह उसे मुद्रा लोन दिलाने का काम करेंगे। साथ ही उन्होंने इस सफलता के लिए एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल का सम्मान करने की भी घोषणा की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed