{"_id":"68c49013af8a74f48d010ec4","slug":"missing-librarians-body-found-in-drain-meerut-news-c-14-1-mrt1051-974397-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता लाइब्रेरियन का शव नाले में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता लाइब्रेरियन का शव नाले में पड़ा मिला
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के कालियागढ़ी से लापता लाइब्रेरियन लोकेश पाल (50) का शव गंगानगर क्षेत्र में नाले में पड़ा मिला। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
लोकेश पाल के बेटे अक्षय ने मेडिकल थाने पर उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अक्षय ने बताया कि पिता लोकेश पाल गढ़मुक्तेश्वर में एक डिग्री कॉलेज में लाइब्रेरियन पद पर कार्यरत थे। सात सितंबर की शाम वह शाम चार बजे घर से सीसीएसयू परिसर में घूमने की बात कहकर निकले थे, मगर लौटकर नहीं आए। सभी संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी।
उधर, शुक्रवार सुबह कुछ राहगीरों ने गंगानगर थाने पर सूचना दी कि छावनी क्षेत्र के नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। तलाशी लेने पर मृतक के लोवर में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम कार्ड मिला। बैंक जाकर पता चला कि एटीएम लोकेश पाल का है। मेडिकल थाने से संपर्क किया तो बताया गया कि लोकेश पाल की गुमशुदगी दर्ज है।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान लोकेश पाल के रूप में की। वह वहां तक कैसे पहुंचे, इसकी जांच पुलिस कर रही है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
-- -- -- -- -- -