{"_id":"657f59a4cb7b1e71d00c059d","slug":"missing-girl-reached-police-station-claimed-to-marry-her-lover-meerut-news-c-72-1-mrt1062-9794-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लापता युवती थाने पहुंची, प्रेमी से शादी का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लापता युवती थाने पहुंची, प्रेमी से शादी का किया दावा
विज्ञापन
मेरठ। लालकुर्ती क्षेत्र से लापता युवती रविवार को थाने पहुंची। उसने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। उसने प्रेमी से शादी करने का भी दावा किया। पुलिस अब युवक की तलाश कर रही ह।
लालकुर्ती क्षेत्र से 13 दिसंबर को युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों को जानकारी हुई कि मोहल्ले में आने वाला एक युवक उसे ले गया है। उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और युवती की तलाश करनी शुरू कर दी। रविवार को युवती अचानक थाने पहुंची। पुलिस ने बात की तो उसने बताया कि वह एक युवक से प्यार करती है। युवक भी उससे प्यार करता है। परिजनों ने उसकी मर्जी के बिना कहीं और रिश्ता कर दिया। उसकी जबरन सगाई भी करा दी गई, लेकिन उसे यह रिश्ता स्वीकार नहीं है। इसलिए वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। अब उन्होंने शादी कर ली है।
युवती के मुताबिक वह बालिग है। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए और उसे मेडिकल के लिए भिजवा दिया। लालकुर्ती पुलिस ने बताया कि युवक मूलरूप से हरियाणा का रहने वाला है। वह यहां अपने मामा के यहां आता था। इसी दौरान युवती और युवक की दोस्ती हो गई। दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया। फिलहाल युवती को आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है। सोमवार को न्यायालय में बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक अभी फरार है। साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। लालकुर्ती थाना प्रभारी इंदु वर्मा ने बताया कि युवती ने शादी कर ली है। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।