फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Missing girl found for four days, demand for action against those who give protection

चार दिन से लापता युवती बरामद, संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई की मांग

Thu, 06 Oct 2022 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Missing girl found for four days, demand for action against those who give protection
चार दिन से लापता युवती बरामद, संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के देवली खेड़ा उर्फ जैनपुर गांव से चार दिन पूर्व मुस्लिम युवक के साथ गई युवती के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों के लव जिहाद का आरोप लगाने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता युवती के घर पहुंचे। परिजनों से मुलाकात के बाद संगठन के प्रांत विद्यार्थी प्रमुख अभिषेक चौहान ने एसएसपी से फोन पर वार्ता कर आरोपी को संरक्षण देने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। जल्द कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
बीते शनिवार को देवली खेड़ा उर्फ जैनपुर गांव निवासी युवती व मुस्लिम समुदाय का युवक गांव से चले गए थे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा थाने में हंगामा करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया था। युवती के परिजनों का आरोप है कि मंगलवार देर रात पूर्व प्रधान सहित दो अन्य लोगों ने दबाव पड़ने पर युवती को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने परिजनों से मुलाकात कराए बिना ही युवती को नारी निकेतन भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार को बजरंग दल के जिला विद्यार्थी प्रमुख अभिषेक चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने युवती के परिजनों से मुलाकात की। चौहान ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से फोन पर वार्ता कर बताया कि आरोपी पूर्व में भी लव जिहाद की घटना को अंजाम दे चुका है। आरोपी को पूर्व प्रधान का संरक्षण मिलते ही उसने फिर लव जिहाद की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने आरोपी सहित संरक्षण दाताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बेटी को उठाने की धमकी दी
परिजनों ने बताया कि आरोपी पक्ष के लोग घर पर आकर मुकदमा वापस न लेने पर दूसरी बेटी को उठाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष डर के साये में रहने को मजबूर है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना है कि आरोपियों पर 24 घंटे में कार्रवाई न होने पर थाने का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed