{"_id":"6714465729638942fd036d18","slug":"missing-confectioners-body-found-in-drain-suspicion-of-murder-meerut-news-c-72-1-mrt1062-123191-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नाले में मिला लापता हलवाई का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नाले में मिला लापता हलवाई का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आईटीआई के पास नाले में हलवाई का काम करने वाले प्रवीण शर्मा का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने परिजनों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रगति विहार निवासी प्रवीण शर्मा हलवाई का काम करते थे। जेलचुंगी के पास उनकी शर्मा स्वीट्स के नाम से दुकान है। 17 अक्तूबर को दुकान बंद करने के बाद वह निकल गए थे लेकिन घर नहीं पहुंचे। पूरी रात परिजनों ने इंतजार किया। रिश्तेदारी और आसपास तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद 18 अक्तूबर की सुबह वह सिविल लाइन थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई।
शनिवार शाम किसी ने पुलिस को सूचना दी कि आईटीआई गेट के बाहर नाले में किसी का शव पड़ा है। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। सूचना देकर पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुला लिया। शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई अजय ने हत्या की आशंका जताई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम से भी जांच कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।