फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Missing ASI of Madhya Pradesh came to take Kanwad

Meerut News: कांवड़ लेना आया मध्यप्रदेश का एएसआई लापता

Wed, 19 Jul 2023 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 19 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Missing ASI of Madhya Pradesh came to take Kanwad
दौराला। कांवड़ लेने आया मध्यप्रदेश पुलिस का एएसआई लापता हो गया है। मध्यप्रदेश पुलिस को एएसआई की 14 जुलाई तक की लोकेशन खतौली में मिली। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। लापता एएसआई की तलाश में मध्यप्रदेश पुलिस के साथ उसके परिवार के लोग दौराला थाने पर पहुंचे और दौराला पुलिस से जानकारी हासिल की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजस्थान अलवर के गांव मलखेरा निवासी समर्थलाल मीणा पुत्र मोरेलाल मीणा कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गया था। वह मध्यप्रदेश पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात है। आठ जुलाई को वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर चला। 14 जुलाई को वह खतौली पहुंचा। लेकिन उसके बाद से वह अपने घर नहीं पहुंचा। जब एएसआई की लोकेशन 14 जुलाई के बाद नहीं मिली तो पुलिस उसके परिवार के लोगों को लेकर मंगलवार को दौराला थाने पहुंची और दौराला पुलिस से जानकारी ली। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी लापता एसएसआई को देखने को प्रयास किया गया। अभी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed