Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Missed practical examinations will be held on November 21, 26, and 27.

Meerut News: छूटी प्रयोगात्मक परीक्षाएं 21, 26 और 27 नवंबर को होंगी

Tue, 17 Nov 2026 07:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Missed practical examinations will be held on November 21, 26, and 27.
- एनएएस कॉलेज में अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र और हिंदी विषय की होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने बीए और एमए के वार्षिक, सेमेस्टर और एनईपी प्रणाली के तहत छूटी हुई (लेफ्ट आउट) प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं मेरठ के एनएएस कॉलेज में आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, अर्थशास्त्र विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 नवंबर, शिक्षाशास्त्र की 26 और हिंदी विषय की परीक्षा 27 नवंबर को होगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से एनएएस कॉलेज के संबंधित विभागों में संपन्न कराई जाएंगी।

विवि ने संबंधित महाविद्यालयों और संस्थानों के प्राचार्यों एवं निदेशकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां के विद्यार्थियों को निर्धारित तिथियों पर परीक्षा केंद्र भेजना सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों को छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा का प्रवेश पत्र, प्रयोगात्मक फाइल, संबंधित सेमेस्टर की अंकतालिका, विश्वविद्यालय में जमा फीस की रसीद और वोटर आईडी, आधार कार्ड या पैन कार्ड में से कोई एक पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed