फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Missa balidan in historical church

ऐतिहासिक चर्च में मिस्सा बलिदान कराया

Thu, 26 Dec 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Missa balidan in historical church
सरधना। कस्बे के ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में बुधवार को क्रिसमस-डे के उपलक्ष्य में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। मिस्सा बलिदान कराया गया। फादर जॉन मैकेंड्री, फादर ससिन बाबू व पाक्यानाथन ने प्रार्थना कराई। प्रभु यीशु के संदेश पढ़कर सुनाए। यहां श्रद्धालुओं ने चर्च में माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के दर्शन किए।
विज्ञापन

ऐतिहासिक चर्च में मुक्तिदाता प्रभु यीशु का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। मंगलवार मध्यरात्रि में प्रभु यीशु का बालक के रूप में जन्म हुआ। ईसाई समुदाय के लोगों ने मिस्सा बलिदान का आयोजन किया। इस मौके पर फादर जॉन मैकेंड्री, फादर ससिन बाबू व पाक्यानाथन ने विशेष प्रार्थना कराई। सुबह में सर्दी एवं कोहरा होने से चर्च में श्रद्धालु की भीड़ कम रही। हालांकि दोपहर बाद भीड़ बढ़ी तो चर्च एवं पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। इस दौरान चर्च के बाहर लगी दुकानों पर बच्चों एवं बड़ों ने खरीदारी की। इस दौरान लोगों ने केक एवं गिफ्ट का आदान प्रदान किया। वहीं, चर्च में चरनी और क्रिसमस ट्री को देखने लिए खासी भीड़ उमड़ी। लोगों ने बताया कि क्रिसमस ट्री सदाबहार पेड़ है। जिसकी पत्तियां कभी मुरझाती नहीं हैं। इससे घर में सुख शांति भी रहती है। वहीं, चर्च के बाहर लगे मेले का लोगों ने जमकर आनंद लिया। चर्च में लगे मेले में शांति व्यवस्था के मद्देनजर एसडीएम अमित कुमार, सीओ पंकज सिंह, थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। उधर, इस दौरान नगर के गण्यमान्य लोग भी चर्च पहुंचे। उन्होंने चर्च में फादर एवं ईसाई समुदाय के लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। इस बार गत वर्षों की अपेक्षा चर्च में क्रिसमस डे पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed