फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   miscreants robbed of lakhs by taking the family hostage in farmer house in Mundali Meerut

Meerut: अपराध पर नहीं लगाम, मुंडाली में किसान के घर बदमाशों ने बोला धावा, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती

Tue, 30 Aug 2022 10:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 Aug 2022 10:59 AM IST
सार

मेरठ के मुंडाली में सोमवार देर रात बदमाशों ने बड़ी लूट को अंजाम दिया। यहां एक घर में बदमाशों ने हथियारों के बल पर किसान व उसके परिवार को एक कमरे में बंधक बना लिया और लाखों की नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
miscreants robbed of lakhs by taking the family hostage in farmer house in Mundali Meerut
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र सोमवार रात बदमाशों ने किसान के परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली। बदमाशों ने किसान व उसके परिवार के सदस्यों को एक कमरे में बंधक बना लिया।  इसके बाद बदमाशों ने  घर में रखी नगदी व जेवर लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना पर सीओ किठौर भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार नंगलामल गांव निवासी किसान बाबू खां पुत्र माशूक अली सोमवार रात को घर में ही अपने परिवार के साथ सोया हुआ था। देर रात करीब दो बजे दीवार फांदकर चार बदमाश पहुंचे, जाग होने पर बदमाशों ने तमंचे और लोहे के सरिये परिवार के सदस्यों पर तान दिए। इस दौरान बदमाशों के और साथी भी आ गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात से दहला मेरठ: PNB बैंक के मैनेजर की गर्भवती पत्नी और बेटे की हत्या, बेड में बंद किए शव
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने किसान व उसके परिवार को एक कमरे में बंधक बना लिया। परिवार के बच्चे भी इस घटना से दहशत में आ गए। बताया गया कि बदमाश दो लाख रुपये नगद और आठ तोले सोना लेकर फरार हो गए। वहीं परिवार ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने मौक पर जांच-पड़ताल कर बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं घटना की जानकारी लगने पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। एसएसपी ने चोरी का खुलासा करने के लिए दो टीमें लगाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed