फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants riding in car looted 40 thousand rupees from father and son

Meerut News: कार सवारों बदमाशों ने पिता-पुत्र से 40 हजार रुपये लूटे

Fri, 15 Dec 2023 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Miscreants riding in car looted 40 thousand rupees from father and son
मवाना। खतौली में बीज उतारकर पैसा लेकर बुलेरो से लौट रहे मवाना के पिता-पुत्र से खेड़ी बाईपास के पास कार सवार बदमाश तमंचा दिखाकर 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

मोहल्ला मुन्नालाल निवासी रिहान ने तहरीर में बताया कि वह मवाना के व्यापारी सारथी जैन का गेहूं का बीज लेकर बुलेरो से खतौली गया था। उसके साथ पिता आजाद भी थे। खतौली में बीज उतारने के बाद 40 हजार रुपये लेकर मवाना के लिए वापस चला था। शाम 3 बजे के आसपास जैसे ही गांव खेड़ी बाईपास स्थित बाग पर पहुंचे तो एक साधु ने हाथ देकर रोक लिया तथा एक रुपया मांगा। जब वह पांच रुपये देने लगा तो साधु ने उसको लेने से इंकार कर दिया तथा गाड़ी से नीचे उतरकर आने को कहा।
विज्ञापन

साधु के काफी कहने के बाद वह तथा उसका पिता गाड़ी से नीचे उतरे तथा साधु से बात करने लगे। इसी दौरान पीछे से एक आल्टो कार आई, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग सवार थे। कार उनके पास आकर रुकी तथा उसमें से दो युवक उतरे तथा तमंचा दिखाते हुए पैसे देने के लिए कहा। जब बाप बेटे ने कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं तो बदमाश पिता आजाद की जेब में रखे 40 हजार रुपये निकाल साधु सहित कार में बैठकर धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। लूट की सूचना पर आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची तथा बदमाशों को तलाश करने का प्रयास किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed