फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants opened fire on the factory of District Panchayat member

Meerut News: जिला पंचायत सदस्य की फैक्टरी पर बदमाशों ने गोली चलाई

Thu, 21 Nov 2024 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Miscreants opened fire on the factory of District Panchayat member
जानीखुर्द। गांव नेक निवासी जिला पंचायत सदस्य अतुल पूनिया की फैक्टरी पर मंगलवार रात अज्ञात बदमाशों ने हवाई फायरिंग की। इससे फैक्टरी कर्मियों में दहशत का माहौल है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानी थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

अतुल पूनिया की जानी-नेक गंगनहर मार्ग पर टाइल्स की फैक्टरी है। मंगलवार रात दो बाइकों पर सवार चार-पांच बदमाश उनकी फैक्टरी के गेट पर पहुंचे। बदमाशों ने गेट पर मौजूद कर्मी से अतुल पूनिया के बारे में पूछा। कर्मी ने अतुल पूनिया के बारे में पता नहीं होने की बात कही तो बदमाश फायरिंग करने लगे। बदमाशों ने शोर मचाकर अतुल पूनिया को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। गोलियां चलाने के बाद आरोपी बदमाश वहां से चले गए। घटना से कर्मचारी घबरा गए। घटना के वक्त अतुल अपने घर पर मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलने पर वह पुलिस के साथ फैक्टरी पहुंचे। पुलिस ने बदमाशाें की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। मौके पर पुलिस को 32 बोर के छह खोखे मिले हैं।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय जायसवाल के अनुसार घटना की जांच के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पंचायत सदस्य एसएसपी से मिलेंगे
जिला पंचायत सदस्य अतुल पूनिया की फैक्टरी पर फायरिंग की घटना को लेकर मेरठ जिले के जिला पंचायत सदस्यों में काफी रोष है। अतुल के अनुसार फैक्टरी पर फायरिंग कर दहशत का माहौल बनाने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य एसएसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed